Homeपाकुड़आग से तीन घर जले, अनाज कपड़े सहित सारा सामान जलकर राख
Maqsood Alam
(News Head)

आग से तीन घर जले, अनाज कपड़े सहित सारा सामान जलकर राख

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़ । सदर प्रखंड के झिकरहटी पूर्वी पंचायत अंतर्गत पतालपुर में गुरुवार को आग से तीन घर जल गए। घटना दोपहर करीब 2:00 बजे की है। आग लगने की वजहों का पता नहीं चल पाया है। पीड़ित परिवारों में सनाउल शेख, कलाम शेख और तारीकुल शेख शामिल हैं।

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

मिली जानकारी के मुताबिक आग सबसे पहले सनाउल शेख के घर में लगी। यहां जब तक आग को बुझाया जाता, तब तक कलाम शेख और तारीकुल शेख के घर को आगोश में ले लिया। घटना के वक्त तेज हवाएं चल रही थी। जिस वजह से आग की लपटें काफी तेज हो गई। आग पर काबू पाना मुश्किल हो रहा था। आग को बुझाने में ग्रामीणों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। आग को जब तक बुझाया जाता तब तक बहुत देर हो चुकी थी। घर में रखे सारे सामान जलकर राख हो चुका था। पीड़ित परिवारों के पास पहनावे के कपड़ों के अलावा कुछ भी नहीं बचा है।

मुखिया प्रतिनिधि अतिउर रहमान ने बताया कि पीड़ित परिवारों को तत्काल खाने का सामान उपलब्ध कराया गया है। अंचल कार्यालय को सूचना दी गई है। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवारों को मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

इसे भी पढ़े-

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments