Homeपाकुड़आन बान शान से फहराया तिरंगा,मुख्य समारोह में मंत्री संजय प्रसाद यादव...
Maqsood Alam
(News Head)

आन बान शान से फहराया तिरंगा,मुख्य समारोह में मंत्री संजय प्रसाद यादव हुए शामिल

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़। जिले में सोमवार को गणतंत्र दिवस पर आन बान शान से तिरंगा फहराया गया। पूरे जिले में उत्साह का माहौल दिखा। लोग देशभक्ति में डूब गए। इस खास मौके पर सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों में झंडोत्तोलन किया गया।

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

मुख्य समारोह शहर के रानी ज्योतिर्मयी स्टेडियम में हुआ। जहां श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग तथा उद्योग विभाग के मंत्री संजय प्रसाद यादव ने झंडोत्तोलन कर तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान डीसी मनीष कुमार, एसपी निधि द्विवेदी तथा जिले के तमाम आला अधिकारी मौजूद थे।

मंत्री ने एसपी के साथ परेड का निरीक्षण भी किया। इससे पहले डीसी मनीष कुमार ने मंत्री संजय प्रसाद यादव का गुलदस्ता देकर स्वागत किया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों की ओर से झांकी प्रस्तुत किया गया। मंत्री के हाथों झंडोत्तोलन के दौरान स्टेडियम का माहौल देशभक्ति में बदल गया। इस दौरान मौजूद तमाम लोग गर्वित होकर एक खास खुशी के साथ सिहरन सा महसूस कर रहे थे। देश भक्ति गीत और राष्ट्रगान से लोग सिहर उठे। झंडोत्तोलन के बाद मंत्री संजय प्रसाद यादव ने राज्य सरकार के द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों को लोगों के बीच रखा।

झारखंड सरकार के द्वारा स्कूल की बच्चियों, युवा वर्ग, महिला पुरुष और तमाम जरूरतमंदों के लिए किए जा रहे हैं कार्यों की सराहना की। मंत्री ने कहा कि पूरे झारखंड के साथ-साथ पाकुड़ का तेजी से विकास हो रहा है। पाकुड़ जिले का विकास पूरे झारखंड में आदर्श के रूप में प्रस्तुत हो रहे हैं। पाकुड़ डीसी बेहतरीन कार्यों के लिए लगातार सम्मानित हो रहे हैं। इसमें पाकुड़ वासियों का योगदान प्रशंसनीय है। इस दौरान मंत्री ने डीसी मनीष कुमार और एसपी निधि द्विवेदी के साथ मिलकर उत्कृष्ट कार्य करने वालों को पुरस्कृत किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments