Homeपाकुड़त्रिपक्षीय वार्ता सफल, पचुवाड़ा सेंट्रल कोल ब्लॉक में कोयला उत्खनन व परिवहन...
Maqsood Alam
(News Head)

त्रिपक्षीय वार्ता सफल, पचुवाड़ा सेंट्रल कोल ब्लॉक में कोयला उत्खनन व परिवहन पुनः बहाल

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

समाचार चक्र संवाददाता

अमड़ापाड़ा।अंचल क्षेत्र में संचालित पचुवाड़ा सेंट्रल कोल ब्लॉक में बीते 17 दिसम्बर से जारी गतिरोध बुधवार को जिला प्रशासन, कोल प्रबंधन और ग्रामीणों के बीच हुई त्रिपक्षीय वार्ता के बाद समाप्त हो गया। आलूबेड़ा डाकबंगला मैदान में आयोजित करीब 45 मिनट की इस निर्णायक वार्ता में सभी पक्षों के बीच सहमति बनी,जिसके तुरंत बाद कोयला खनन और परिवहन का कार्य पुनः शुरू कर दिया गया।

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

​प्रमुख मांगों पर बनी सहमति……

वार्ता के दौरान ग्रामीणों ने भूमि अधिग्रहण, एसआईए,स्थानीय युवाओं को रोजगार,बकाया वेतन और अन्य बुनियादी मांगों को प्रमुखता से उठाया। प्रशासन और कोल प्रबंधन ने ग्रामीणों की मांगों को गंभीरता से सुना और भरोसा दिलाया कि आगामी जनवरी महीने में एक बड़ी बैठक आयोजित की जाएगी,जिसमें इन सभी बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा कर समाधान निकाला जाएगा।

दो विफल वार्ताओं के बाद निकला हल….

ज्ञात हो कि अपनी मांगों को लेकर नाराज ग्रामीणों ने 10 दिसंबर को कोल ब्लॉक का काम ठप कर दिया था। बारह दिसंबर को एसडीओ साईमन मरांडी और एसडीपीओ विजय कुमार के आश्वासन पर काम शुरू हुआ था,लेकिन 17 दिसंबर की वार्ता बेनतीजा रहने के बाद ग्रामीणों ने पुनः खनन और परिवहन बंद कर दिया था। बुधवार की सकारात्मक चर्चा के बाद आखिरकार 7 दिनों से चला आ रहा गतिरोध समाप्त हुआ।

वार्ता में उपस्थित रहे अधिकारी व जनप्रतिनिधि…..

बैठक में जिला प्रशासन की ओर से जिला खनन पदाधिकारी राजेश कुमार, भू-अर्जन पदाधिकारी अजय बड़ाईक,एसडीएम साईमन मरांडी, एसडीपीओ विजय कुमार, सीओ औसाफ अहमद खां, और थाना प्रभारी मदन कुमार शर्मा उपस्थित थे। ​वहीं कोल प्रबंधन की ओर से डीबीएल के एवीपी ब्रजेश कुमार और ग्रामीणों की ओर से आलूबेड़ा पंचायत की मुखिया सरिता मरांडी,ग्राम प्रधान सहित हिमांशु मुर्मू,नाजिर सोरेन, कोर्नेलयुस हेम्ब्रम,राइसिन टुडू,सुफल मराण्डी,बबलू मुर्मू,राजू मुर्मू व प्रधान मुर्मू समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला-पुरुष मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments