Homeफरक्काफरक्का में 96.660 केजी गांजा के साथ दो गिरफ्तार
Maqsood Alam
(News Head)

फरक्का में 96.660 केजी गांजा के साथ दो गिरफ्तार

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

मुर्शिदाबाद। फरक्का थाना और क्राइम सेल जंगीपुर के संयुक्त तत्वावधान अभियान चला कर नगर थाना अंतर्गत न्यू फरक्का मोड़ के समीप एनएच 12 नंबर सड़क पर नाका चेकिंग करते हुए मालदा से बरहमपुर की ओर जाती हुई एक सुजुकी अर्टिका गाड़ी संख्या डब्लूबी 38 एएफ 9875 से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है। इस दौरान वाहन को रोक कर तलाशी लेने पर दो प्लास्टिक की बोरियों में भरकर रखा 96 केजी 660 ग्राम गांजा मिला है। इसके बाद दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। एक का नाम कार्तिक भगत(उम्र 34 वर्ष) है, जो उत्तर 24 परगना, गायघाटा चांदपाड़ा के निवासी हैं। जबकि दूसरे का नाम बापी प्रामाणिक (उम्र 38 वर्ष) है, जो नदिया के चकदह कथलपल्ली का निवासी हैं।

इसकी जानकारी शुक्रवार को फरक्का थाना परिसर में आयोजित प्रेसवार्ता में दी गई। फरक्का एसडीपीओ शेख शमसुद्दीन तथा फरक्का के आईसी नीलोत्पल मिश्र ने बताया कि पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली थी कि एक सुजुकी आर्टिका गाड़ी में गांजा लेकर जाने वाला हैं। इसी सूचना के तहत पुलिस ने क्राइम सेल जंगीपुर के साथ एक अभियान चलाया गया और यह अभियान सफल रहा। पुलिस के अनुसार दोनों को जंगीपुर के एक अदालत में पेशी के बाद सात दिनों के लिए पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments