Homeपाकुड़सड़क दुर्घटना में दो युवक की मौत,परिजनों ने हत्या की आशंका जताई,...
Maqsood Alam
(News Head)

सड़क दुर्घटना में दो युवक की मौत,परिजनों ने हत्या की आशंका जताई, किया सड़क जाम

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़। मालपहाड़ी रोड में रविवार की देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जिसमें दो युवकों की मौत हो गई। इनमें एक युवक की पहचान पाकुड़ शहर के राजापाड़ा के सुदेश घोष एवं तांतीपाड़ा के रंजीत देवकांत के रूप में हुई है।

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

मिली जानकारी के मुताबिक दोनों युवक बाइक पर सवार थे। इसी दौरान गव्य विकास विभाग के कार्यालय के समीप सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही मालपहाड़ी थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार यादव दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के पहुंचने तक सुदेश की मौत हो चुकी थी। जबकि रंजीत बुरी तरह घायल पड़ा था। थाना प्रभारी ने घायल रंजीत को सदर अस्पताल पहुंचाया। मृतक सुदेश के शव को भी अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल के चिकित्सकों ने रंजीत को भी मृत घोषित कर दिया।

इधर घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होने लगी। दोनों युवकों के हत्या की आशंका जताई गई। इसी आशंका को लेकर शहर में डीसी आवास के पास सड़क जाम भी किया गया। हालांकि पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर सड़क जाम हटाया और घटना की गंभीरता से जांच करने का आश्वासन दिया।

एसडीपीओ अजीत कुमार विमल एवं पुलिस निरीक्षक मनोज कुमार जाम स्थल पर पहुंचे थे। पुलिस पदाधिकारी के आश्वासन के बाद जाम हटाया गया। इधर दोनों युवकों के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। घर में मातम पसरा हुआ है। परिजन गम में डूबे हुए हैं। त्यौहार की खुशियां मातम में बदल गई है।

मालपहाड़ी ओपी प्रभारी सत्येंद्र कुमार यादव ने बताया कि देर रात्रि सड़क दुर्घटना की सूचना मिली थी, एक युवक की घटना स्थल पर मौत हो गई थी। जबकि दूसरे युवक को तुरंत सोनाजोड़ी अस्पताल में एडमिट कराया था। हालांकि दूसरे घायल युवक भी अस्पताल में दम तोड़ दिया। परिजनों ने हत्या की बात बता रहे हैं। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments