Homeलिट्टीपाड़ामोटरसाइकिल दुर्घटना होने से बंगाल का दो युवक गंभीर रूप से घायल,...
Maqsood Alam
(News Head)

मोटरसाइकिल दुर्घटना होने से बंगाल का दो युवक गंभीर रूप से घायल, ईलाज के लिए सदर अस्पताल

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

समाचार चक्र संवाददाता

लिट्टीपाड़ा-थाना क्षेत्र के लिट्टीपाड़ा- हिरणपुर मुख्य सड़क करियोडीह चेरका पहाड़ के समीप सोमवार को तेज रफ्तार मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ने से दुर्घनाग्रस्त हो गया। वहीं मोटसाइकिल में सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

मिली जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल के सुती थाना क्षेत्र के सहजादपुर गांव निवासी अनवर हुसैन 23 वर्ष व तौफिक हुसैन 22 वर्ष अपने घर मोटरसाइकिल से लिट्टीपाड़ा के रास्ते दुमका की ओर जा रहा था, की चरका पहाड़ के समीप सड़क पर बने गढ्ढे में वाहन का चक्का गिरने से संतुलन बिगड़ गया और मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गया। मोटरसाइकिल में सवार दोनो युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

सूचना मिलते ही थाना से एएसआई बिरेंद्र सिंह घटना स्थल पहुंचकर ग्रामीणों की सहयोग से दोनों घायलों को उठाकर सामुदायिक स्वास्थ केंद्र लाया गया। जहाँ डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए दोनों घायलों को सदर अस्पताल पाकुड़ रेफर कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments