Homeअमड़ापाड़ागार्ड की नौकरी दिलाने की झांसा में आये बेरोजगार युवा, पढ़िए पूरी...
Maqsood Alam
(News Head)

गार्ड की नौकरी दिलाने की झांसा में आये बेरोजगार युवा, पढ़िए पूरी खबर…

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

अमर भगत@समाचार चक्र

अमड़ापाड़ा । कोल माइंस में नौकरी दिलाने के नाम पर एएफएस इंटेंट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा युवाओं को गुमराह करने का मामला सामने आया है।

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

मिली जानकारी के अनुसार उक्त सिक्योरिटी कंपनी के द्वारा बीजीआर कंपनी में बतौर सिक्योरिटी गार्ड के लिए कुछ युवाओं का चयन बीते 14 मार्च को किया गया था। उस दिन युवाओं को जो चयनित हुए थे, उन्हें बकायदा वर्दी भी उपलब्ध कराई गई थी।

वहीं ही कुछ घंटे के बाद यह कहकर वर्दी वापस ले लिया गया की 28 मार्च को पुनः चयन प्रक्रिया प्रारंभ होगा। 28 मार्च को भी सैकड़ों की संख्या में युवा उक्त कंपनी के कार्यालय पहुंचे। जहां कंपनी के कर्मियों द्वारा बताया गया कि 2 बजे दोपहर से आप लोगों की बहाली प्रारंभ की जाएगी। समय बीत जाने के बाद भी कंपनी का कार्यालय बन्द रहने पर नाराज अभ्यर्थियों द्वारा कोयला परिवहन को ठप कर दिया गया। मामले की सूचना मिलने पर बीडीओ सह सीओ कुमार द्विवेदी, पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी गोपाल कृष्ण यादव मौके पर पहुंचे। युवाओं को समझाने का प्रयास किया गया लेकिन खुद को ठगा महसूस कर रहे युवा पदाधिकारियों की बातों को सुनने को तैयार नहीं थे।

समाचार लिखे जाने तक सड़क जाम जारी था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments