Homeपाकुड़ग्रामीणों ने डीसी से प्रसव उपरांत नजराना लेने का लगाया आरोप
Maqsood Alam
(News Head)

ग्रामीणों ने डीसी से प्रसव उपरांत नजराना लेने का लगाया आरोप

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

ललन झा@समाचार चक्र

अमड़ापाड़ा। उपायुक्त मनीष कुमार को फतेहपुर स्थित सीएचसी में व्याप्त भ्रष्टाचार की जानकारी दी गई है। ग्रामीणों ने एकजुट हो डीसी से इसकी शिकायत की है। गत बृहस्पतिवार को डीसी के सीएचसी आने के कार्यक्रम की जानकारी मिलते ही फतेहपुर गाँव की रुत मुर्मु, अभिषेक सोरेन सहित करीब दर्जन भर महिला सीएचसी पहुंच गईं। डीसी के कार्यक्रम की समाप्ति के बाद ग्रामीणों ने डीसी को बताया कि दोपहर 3 बजे के बाद यहाँ दवा नहीं मिलता। यह भी बताया कि प्रसव के बाद एक हजार रुपए बतौर नज़राना देना पड़ता है। ग्रामीणों की बात से डीसी नाराज दिखे । व्याप्त भ्रष्टाचार की शिकायत के बाद मीडिया के सवालों पर डीसी ने कहा कि इस तरह की कार्यशैली किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मामले की जांच टीम गठित कर कराऊँगा। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। विभिन्न स्रोतों से मिली सूचना पर यदि यकीन किया जाय तो सीएचसी में प्रसव के बाद पैसा लेने का काम लम्बे समय से चलता आ रहा है। बहरहाल, जनहित में उल्लिखित शिकायत के विरुद्ध डीसी प्रॉपर एक्सन लेंगे, ऐसी उम्मीद है। ग्रामीणों द्वारा जब ऐसी शिकायत की जा रही थी तो उस दौरान सीएस मंटू टेकरीवाल, सीएचसी प्रभारी डॉ खालिद अहमद सहित कई अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments