Homeअमड़ापाड़ासड़क दुर्घटना में हुई मौत के विरुद्ध सात लाख की मुआवजा राशि...
Maqsood Alam
(News Head)

सड़क दुर्घटना में हुई मौत के विरुद्ध सात लाख की मुआवजा राशि पर माने ग्रामीण

बीडीओ को करनी पड़ी कड़ी मशक्कत

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

समाचार चक्र संवाददाता

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

अमड़ापाड़ा। थाना क्षेत्र के कोल लिंक पथ पर पचुवाड़ा मोड़ के निकट गत मंगलवार को अज्ञात डंपर से सड़क दुर्घटना में जड़ाकी गांव निवासी साइमन हांसदा (35) की मौत से आक्रोषित ग्रामीणों ने कोल परिवहन ठप कर दिया था। मुआवजा, नौकरी आदि की मांग को लेकर पिछले तीस घंटों से डंपरों का परिचालन पूर्णतः अवरुद्ध था। अंततः बीडीओ श्रीमान मरांडी , थाना प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता और डीबीएल व बीजीआर प्रबंधन के प्रयास से बुद्धवार शाम बात बनी। आक्रोषित जड़ाकी गांव के ग्रामीण मृतक के आश्रितों को सात लाख की मुआवजा राशि दिए जाने की बात पर राजी हुए। बीडीओ द्वारा समझाने- बुझाने के बाद ग्रामीण मान गए । अवरुद्ध कोयला परिचालन बहाल हो गया। इस दौरान डीबीएल व बीजीआर प्रबंधन के अधिकारी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments