विज्ञापन

ललन झा@समाचार चक्र
अमड़ापाड़ा। थाना क्षेत्र के खांडोकांटा -आलूबबेड़ा गांव के बेरोजगार रमेश सोरेन ने स्थानीय स्टेट बैंक की शाखा द्वारा उद्योग ऋण देने में लापरवाही बरतने की बात कही है। रमेश सोरेन ने बताया कि आवश्यक कागजात के साथ जिला उद्योग विभाग द्वारा मुझे दो लाख रुपए का लोन उपलब्ध कराने का निर्देश बैंक को दिया गया है। परंतु, मैं पिछले एक माह से बैंक का चक्कर लगा रहा हूँ काम नहीं हो रहा है। इस परिप्रेक्ष्य में आवेदक ने डीसी-पाकुड़ के नाम एक आवेदन भी लिखा है। आवेदन में यह उल्लेख भी किया है कि मैं झूठे मुकदमे में लंबे समय तक जेल में भी रहा अब आरोप मुक्त हो चुका हूँ। मेरे पास आय का कोई जरिया नहीं है। परेशानी में हूँ। समाज की मुख्य धारा से जुड़कर स्थायी रोजगार-व्यवसाय करना चाहता हूँ लेकिन बैंक की लेटलतीफी से हलकान हूँ। बताया कि बैंक के फील्ड ऑफिसर मेरे घर पहुंचकर स्थल जांच भी कर चुके हैं। मैं असहाय बेरोजगार आदिवासी युवक हूं बैंक प्रबंधन अथवा प्रशासन को मेरी उचित मदद करनी चाहिए। हालांकि इस संबंध में जब बीएम अमल सोरेन से बात की गई तो उन्होंने बताया कि यह विषय अबतक मेरे संज्ञान में नहीं है। मैं फील्ड ऑफिसर से तथ्य की जानकारी लूंगा और जरूरतमंद को नियमानुसार सहयोग करूंगा।
विज्ञापन


