Homeपाकुड़फेस संस्था व इंपैक्ट की पहल: बेटियों का कानूनी कवच, पोक्सो एक्ट...
Maqsood Alam
(News Head)

फेस संस्था व इंपैक्ट की पहल: बेटियों का कानूनी कवच, पोक्सो एक्ट सीख निडर बनीं किशोरियां

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़। फेस संस्था के द्वारा संचालित इंपैक्ट जीसीईपी परियोजना के अंतर्गत संग्रामपुर एवं चांचकी क्लस्टर की पूर्व छात्राओं के लिए एक महत्वपूर्ण जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एसडीपीओ कुमार गौरव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके द्वारा किशोरियों को पोक्सो एक्ट एवं अन्य संबंधित कानूनों के बारे में सरल एवं व्यवहारिक जानकारी प्रदान की गई।सत्र के दौरान किशोरियों को उनके अधिकारों, सुरक्षा, कानूनी प्रावधानों तथा किसी भी प्रकार की असुरक्षित स्थिति में उचित कदम उठाने के बारे में जागरूक किया गया। यह पहल किशोरियों को सामाजिक एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाने, उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने तथा उन्हें व्यवहारिक एवं कानूनी ज्ञान से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार गौरव ने किशोरियों को संबोधित करते हुए पोक्सो एक्ट और महिला सुरक्षा से जुड़े अन्य कानूनों की व्यवहारिक जानकारी दी। ​किशोरियों का हौंसला बढ़ाते हुए एसडीपीओ कुमार गौरव ने कहा कि किसी भी तरह के अन्याय या उत्पीड़न के खिलाफ चुप रहना सहने से भी बड़ा अपराध है। कानून बेटियों की सुरक्षा के लिए एक मजबूत कवच की तरह है। यदि आपको अपने आसपास कोई भी असुरक्षित स्थिति, गलत नीयत या व्यवहार दिखे, तो डरे बिना तुरंत आवाज उठाएं। पुलिस आपकी सुरक्षा और मदद के लिए 24 घंटे तत्पर है। अपने अधिकारों को जानें और निडर होकर आगे बढ़ें। इस आयोजन को सफल बनाने में फेस संस्था की सचिव रितू पांडेय, प्रोजेक्ट ऑफिसर उज्जवल कुमार, प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर मो. महबूब आलम, सहादात हुसैन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments