Homeपाकुड़सीनियर फिटनेस कैंप के लिए पाकुड़ के युवा क्रिकेटर सिंटू कुमार यादव...
Maqsood Alam
(News Head)

सीनियर फिटनेस कैंप के लिए पाकुड़ के युवा क्रिकेटर सिंटू कुमार यादव का चयन

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़। पाकुड़ के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। उभरते युवा क्रिकेटर सिंटू कुमार यादव का चयन सीनियर फिटनेस कैंप के लिए हुआ है। इसमें खास बात यह है कि उन्हें यहां से रणजी ट्रॉफी स्टेट अंडर-23 टीम में शामिल होने का अवसर मिलेगा। इस सीनियर फिटनेस कैंप में सिंटू कुमार यादव का प्रदर्शन रणजी ट्रॉफी स्टेट अंडर-23 टीम में शामिल होने का मापदंड तय करेगा। इधर सीनियर फिटनेस कैंप में सिंटू कुमार यादव के चयन की खबर मिलते ही क्रिकेट प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गई। पाकुड़ के रहने वाले उभरते युवा क्रिकेटर सिंटू कुमार यादव को बधाई और शुभकामनाओं का सिलसिला चल पड़ा। पाकुड़ जिला क्रिकेट संघ में तो गजब का उत्साह देखने को मिला। संघ में शामिल पदाधिकारी और सदस्यों में खुशी का ठिकाना नहीं रहा। यह पहला मौका था जब पाकुड़ के किसी युवा क्रिकेटर को सीनियर फिटनेस कैंप के लिए चुना गया। जिला क्रिकेट संघ के सचिव प्रणय तिवारी, कोषाध्यक्ष गणपत सिंह, उपाध्यक्ष श्रीपत कुमार, प्रशासक समिति के सदस्य वीरेंद्र पाठक, गौरव चौधरी और सोमेन घोष ने सिंटू कुमार यादव को शुभकामनाएं दी। उनके साथ-साथ पूर्व क्रिकेटर अर्जुन सिंह, आशुतोष यादव ने भी उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी। इधर सिंटू कुमार यादव के कोच रहे गणपत सिंह ने बताया कि सिंटू कुमार यादव का चयन सीनियर फिटनेस कैंप के लिए हुआ है। यहां से उनका चयन रणजी ट्रॉफी स्टेट अंडर-23 टीम में आने का फैसला होगा। उन्होंने कहा कि पाकुड़ के होनहार युवा क्रिकेटर के इस उपलब्धि से खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है। जिला क्रिकेट संघ में जश्न मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संघ से जुड़े पदाधिकारी और सदस्यों के साथ-साथ पूर्व क्रिकेटर और पाकुड़ के तमाम क्रिकेट प्रेमी उन्हें बधाई दे रहे हैं। मैं सिंटू कुमार यादव की इस उपलब्धि से काफी उत्साहित और खुश हूं। मुझे पूरा भरोसा है कि सिंटू कुमार यादव पाकुड़ जिले का नाम अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करेगा। उन्होंने कहा कि सिंटू कुमार यादव ने हाल ही में जेएससीए स्टेडियम में संपन्न हुए झारखंड प्रीमियर लीग में तहलका मचा दिया था। अपने प्रदर्शन से चयनकर्ताओं का ध्यान आकृष्ट कराने में सफल रहे। उन्होंने कहा कि युवा क्रिकेटर ने चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित करने के लिए मजबूर कर दिया। यह अवसर कहीं ना कहीं पाकुड़ के इस होनहार और युवा क्रिकेटर के लिए राष्ट्रीय टीम में जाने का मार्ग खुलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments