विज्ञापन

समाचार चक्र संवाददाता
लिट्टीपाड़ा-झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने आगामी राजनीतिक और संगठनात्मक चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान तथा संगठन विस्तार को लेकर अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में रविवार को लिट्टीपाड़ा प्रखंड के गुतु गलांग में झामुमो प्रखंड कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष प्रसाद हांसदा ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में लिट्टीपाड़ा विधायक हेमलाल मुर्मू मौजूद रहे।बैठक को संबोधित करते हुए विधायक हेमलाल मुर्मू ने कार्यकर्ताओं को स्पष्ट निर्देश दिया कि एसआईआर अभियान के दौरान कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची से वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ क्षेत्र में सक्रिय रहकर मतदाताओं को जागरूक करें और जिन लोगों को दस्तावेज़ी या अन्य प्रकार की सहायता की आवश्यकता हो,उन्हें हरसंभव सहयोग प्रदान करें।उन्होंने कहा कि मतदाता सूची लोकतंत्र की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है। यदि कोई पात्र नागरिक सूची से बाहर रह जाता है तो वह अपने संवैधानिक अधिकार से वंचित हो सकता है। इसलिए कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी केवल पार्टी तक सीमित नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करने की भी है।बैठक में विधायक ने संगठनात्मक मजबूती पर भी विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि झामुमो को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने की आवश्यकता है। इसके लिए नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने, गांव-गांव में संगठन की सक्रियता बढ़ाने तथा जनता के बीच लगातार संवाद बनाए रखने का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन ही जनता की समस्याओं को सरकार तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने और जनहित के मुद्दों पर संघर्ष करने की सबसे बड़ी ताकत होता है। इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता को संगठन की रीढ़ बनकर काम करना होगा।बैठक में झामुमो जिला अध्यक्ष अजीजुल इस्लाम, जिला उपाध्यक्ष समद अली, प्रखंड कमेटी के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक के दौरान एसआईआर अभियान की प्रगति,संगठन विस्तार और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
विज्ञापन

विज्ञापन



