Homeपाकुड़पाकुड़ बजाज शोरूम में चार नई पल्सर की शानदार लॉन्चिंग
Maqsood Alam
(News Head)

पाकुड़ बजाज शोरूम में चार नई पल्सर की शानदार लॉन्चिंग

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़। बाइक प्रेमियों के लिए खुशखबरी है। पाकुड़ स्थित बजाज शोरूम में चार नई पल्सर बाइक की शानदार लॉन्चिंग की गई। लॉन्चिंग कार्यक्रम में जिला परिवहन पदाधिकारी मुज़ाहिद अंसारी, एमवीआई अमित कुमार, शोरूम संचालक बिनय कुमार एवं सर्विस एएसएम आलोक राज बतौर अतिथि मौजूद रहे।लॉन्चिंग के दौरान पल्सर N160 SS, पल्सर N160 S, पल्सर 150 और पल्सर 125 को ग्राहकों के सामने पेश किया गया। नई बाइकों की आकर्षक डिजाइन, बेहतर बनावट, दमदार परफॉर्मेंस और माइलेज को लेकर बाइकर्स एवं ग्राहकों में खासा उत्साह देखने को मिला।

टेस्ट ड्राइव में दिखा जबरदस्त उत्साह

नई बाइकों की लॉन्चिंग के बाद बाइकर्स और नए ग्राहकों ने सड़कों पर टेस्ट ड्राइव लेकर इनके प्रदर्शन को करीब से परखा। ग्राहकों ने बाइक की राइडिंग, लुक, बनावट और माइलेज को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी।ग्राहकों का कहना था कि नई पल्सर सीरीज में स्टाइल के साथ परफॉर्मेंस और बेहतर राइडिंग एक्सपीरियंस का अच्छा तालमेल देखने को मिल रहा है। खासकर युवा बाइकर्स के बीच नई पल्सर को लेकर काफी उत्साह नजर आया।ग्राहकों ने नई बाइक सीरीज उपलब्ध कराने के लिए बजाज कंपनी और स्थानीय शोरूम प्रबंधन का आभार जताया।

ग्राहकों की पसंद को प्राथमिकता

शोरूम प्रबंधन की ओर से बताया गया कि नई पल्सर सीरीज को ग्राहकों की बदलती पसंद और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बाजार में उतारा गया है। अलग-अलग सेगमेंट में उपलब्ध इन मॉडलों के जरिए ग्राहकों को अपनी जरूरत और बजट के अनुसार विकल्प मिलेंगे।मौके पर सर्विस मैनेजर सोनू भंडारी एवं सेल्स मैनेजर शशांक शेखर चौबे सहित शोरूम के कर्मचारी मौजूद रहे। लॉन्चिंग कार्यक्रम के दौरान शोरूम में बाइक प्रेमियों और ग्राहकों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments