Homeपाकुड़डीसी के नाम पर फर्जी व्हाट्सएप आईडी बनाकर ठगी का प्रयास, प्रशासन...
Maqsood Alam
(News Head)

डीसी के नाम पर फर्जी व्हाट्सएप आईडी बनाकर ठगी का प्रयास, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़। साइबर अपराधियों के द्वारा डीसी मेघा भारद्वाज के नाम और तस्वीर का दुरुपयोग कर एक फर्जी व्हाट्सएप आईडी (+66636073402) बनाए जाने का गंभीर मामला प्रकाश में आया है। इस फर्जी नंबर के जरिए जिले के वरिष्ठ अधिकारियों, कर्मियों और आम नागरिकों को संदेश भेजकर धनराशि तथा उपहारों की मांग की जा रही है। मामले का संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन ने सभी को सतर्क रहने की अपील की है। उपायुक्त कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि संबंधित मोबाइल नंबर से उपायुक्त अथवा पाकुड़ जिला प्रशासन का कोई संबंध नहीं है। यह पूरी तरह से साइबर ठगी का प्रयास है। इस घटना की आधिकारिक सूचना पुलिस अधीक्षक को दे दी गई है। जिसके बाद पुलिस ने साइबर सेल के माध्यम से कानूनी कार्रवाई और जांच शुरू कर दी है। उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने जिले के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि यदि उक्त संदिग्ध नंबर या किसी भी अनधिकृत सोशल मीडिया अकाउंट से उनके नाम पर कोई संदेश या कॉल आता है, अथवा धनराशि या उपहार की मांग की जाती है, तो उस पर बिल्कुल भी विश्वास न करें। किसी भी व्यक्ति के साथ वित्तीय या व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें और ऐसे मामलों की तुरंत निकटतम पुलिस स्टेशन या साइबर पुलिस को सूचना दें। जिला प्रशासन ने आम जनमानस से सतर्क रहने, अफवाहों पर ध्यान न देने तथा किसी भी संदिग्ध संदेश की सत्यता जांचने के बाद ही प्रतिक्रिया देने का आग्रह किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments