Homeपाकुड़पाकुड़ में दुर्गोत्सव की धूम,सरस्वती पुस्तकालय पंडाल का उपायुक्त व एसपी ने...
Maqsood Alam
(News Head)

पाकुड़ में दुर्गोत्सव की धूम,सरस्वती पुस्तकालय पंडाल का उपायुक्त व एसपी ने किया शुभारंभ

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़– पाकुड़ जिले में शारदीय दुर्गापूजा उत्सव का उल्लास चरम पर है। नवरात्र की सप्तमी तिथि पर मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना के साथ शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक भक्तिमय माहौल देखने को मिला। देर शाम विभिन्न पूजा पंडालों के पट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए गए। इसके बाद मां दुर्गा के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी।शहर के सरस्वती पुस्तकालय स्थित दुर्गापूजा पंडाल में विशेष आयोजन किया गया। यहां उपायुक्त मेघा भारद्वाज,

पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह, एसडीओ साइमन मरांडी और एसडीपीओ कुमार गौरव की उपस्थिति में मां दुर्गा की प्रतिमा का शुभारंभ किया गया। इस दौरान पूजा समिति के अध्यक्ष अमलान कुसुम सिन्हा, चंदन तिवारी सहित समिति के अन्य सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत किया।

विज्ञापन

dronakids

भव्य सजावट ने खींचा श्रद्धालुओं का ध्यान—

दुर्गापूजा को लेकर सरस्वती पुस्तकालय सहित शहर के विभिन्न पंडालों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। मां दुर्गा की मनमोहक प्रतिमाओं और रंग-बिरंगी रोशनी से पंडालों की रौनक बढ़ गई है। पट खुलते ही श्रद्धालु परिवार के साथ दर्शन के लिए पहुंचने लगे। भक्तों ने मां दुर्गा के समक्ष शीश नवाकर सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।

सुरक्षा और व्यवस्था पर प्रशासन की नजर—

दुर्गापूजा के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन की ओर से सुरक्षा और विधि-व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। पूजा समितियों और प्रशासन के समन्वय से पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने की तैयारी की गई है। सप्तमी के साथ ही पाकुड़ में दुर्गोत्सव की रौनक बढ़ गई है और पूरा शहर मां दुर्गा की भक्ति में सराबोर नजर आ रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments