Homeपाकुड़बैठक में राज्य स्तरीय सीनियर ओपन एथलेटिक्स प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर...
Maqsood Alam
(News Head)

बैठक में राज्य स्तरीय सीनियर ओपन एथलेटिक्स प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर चर्चा

दो जून से शुरू होने वाले प्रतियोगिता में राज्य भर से 600 खिलाड़ी होंगे शामिल

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़ बैंक कॉलोनी स्थित स्टेडियम में रविवार को जिला एथलेटिक्स संघ की बैठक संघ के अध्यक्ष अम्लान कुसुम सिन्हा उर्फ बुल्टी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिसमें दो जून से शुरू होने वाली तीन दिवसीय राज्य स्तरीय सीनियर ओपन एथलेटिक्स प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर चर्चा हुई।

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

संघ के सचिव रणवीर सिंह ने बैठक में जानकारी देते हुए बताया कि झारखंड एथलेटिक्स संघ ने राज्य स्तरीय सीनियर ओपन एथलेटिक्स प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर पत्र जारी किया है। यह आयोजन 2 जून से 4 जून तक चलेगा। जिसमें राज्य के सभी जिलों से 18 साल आयु वर्ग के ऊपर के खिलाड़ी भाग लेंगे। इनमें बालक, बालिका या पुरुष और महिला खिलाड़ी भी होंगे। प्रतियोगिता में 600 खिलाड़ियों के भाग लेने की संभावना है। जबकि सफल आयोजन को लेकर 50 राज्य स्तरीय तकनीकी पदाधिकारी शामिल हो सकते हैं। इससे पहले 21 और 22 मई को जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन होगा। जिसमें जिले भर से प्रखंड के खिलाड़ी भाग लेंगे। इनमें विद्यालय और महाविद्यालय के खिलाड़ी भी हो सकते हैं। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में पदक हासिल करने वाले खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे। बैठक में प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर रूपरेखा तैयार किया गया।

एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष अम्लान कुसुम सिन्हा ने कहा कि हर बार की तरह यह आयोजन भी बेहतरीन होगा। आयोजन को सभी के सहयोग से सफल बनाया जाएगा।

बैठक में ओलंपिक संघ के अध्यक्ष अर्धेंदु शेखर गांगुली, सुजीत विद्यार्थी, सुभान सोरेन, अशोक कुमार सिन्हा, पंकज अग्रवाल, नारायण चंद्र रॉय, राजेश कोल, भैरव चुंडा मुर्मू, मृणाल चौरसिया, अंजु मंडल, सफा बास्की, लखन कुमार सिंह आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments