Homeपाकुड़सिद्धो कान्हू मुर्मू पार्क के समीप जिला प्रशासन एवं हॉकी संघ पाकुड़...
Maqsood Alam
(News Head)

सिद्धो कान्हू मुर्मू पार्क के समीप जिला प्रशासन एवं हॉकी संघ पाकुड़ ने किया एशियन ट्राफी का अनावरण एवं प्रदर्शन

समाचार चक्र की खबरें अब Google news पर

क्लिक करें
Gunjan Saha
(Desk Head)

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़-झारखंड महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी रांची 2023 के ट्राफी टूर का स्वागत एवं प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।उक्त कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उप विकास आयुक्त मो० शाहिद अख्तर एवं जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष श्याम यादव मौजूद थे।झारखण्ड राज्य में हॉकी के खेल को बढ़ावा देने के लिये झारखण्ड महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2023 का आयोजन हो रहा है। खेल को लोकप्रिय बनाने के उद्देश्य से राज्य के सभी जिलों में प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगता में एशिया देशों की कुल छह टीमें हिस्सा लेंगी जिनमें भारत,जापान,दक्षिण कोरिया, चीन,मलेशिया और थाईलैंड की टीमें शामिल हैं। खेल विभाग ने ट्राफी टूर प्रोग्राम की सूची जारी करते हुए जानकारी दी है कि ट्राफी का प्रदर्शन राज्य के विभिन्न शहरों में किया जा रहा है।इस अनावरण कार्यक्रम सिद्धो कान्हू मुर्मू पार्क के समीप भव्य तरीके से किया गया।स्वागत भाषण हॉकी संघ के अध्यक्ष रामरंजन कुमार सिंह ने किया।उल्लेखनीय है कि झारखंड महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी रांची 2023 का आयोजन आगामी 27 अक्टूबर से 5 नवम्बर तक रांची में निर्धारित है। उक्त एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2023 के ट्राफी का जोरदार तरीके से अनावरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
मौके पर उप विकास आयुक्त मो० शाहिद अख्तर ने कहा कि रांची में शानदार हॉकी खेल का आयोजन आगामी 27 अक्टूबर से 5 नवम्बर तक आयोजित किया जा रहा है जिसका अनावरण पाकुड़ में किया गया है। इस अनावरण का मुख्य उद्देश्य हॉकी खेल के प्रति लोगों के अंदर जागरूक पैदा करना है। उन्होंने कहा कि पाकुड़ की धरती पर भी काफी होनहार खिलाड़ी है। उन्हें भी पाकुड़ के साथ-साथ राज्य और देश का नाम रौशन करना है। खिलाड़ियों को कड़ी से कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। वहीं जिला बीस सूत्री के उपाध्यक्ष श्याम यादव ने कहा कि हॉकी संघ के पदाधिकारीयों सहित सभी खेल संघ के पदाधिकारीयों एवं खिलाड़ियों को इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करने की सराहना की एवं सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा किए जा रहे हैं कार्यों की तारीफ की।इस कार्यक्रम के मौके पर जिला खेल पदाधिकारी राहुल कुमार,नगर परिषद के प्रशासक राजकमल मिश्रा,हॉकी संघ के अध्यक्ष रामरंजन सिंह,हॉकी संघ के पाकुड़ सचिव प्रकाश कुमार सिंह,उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह,उमर फारूख,संयुक्त सचिव जवाहर सिंह,ओलिम्पिक संघ के सचिव रणवीर सिंह उपस्थित थे।अंत में जिला खेल पदाधिकारी राहुल कुमार ने सधन्यवाद कर कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments