Homeपाकुड़गरीबों के राशन पर डीलरों की हकमारी जारी, शिकायत लेकर गोदाम पहुंचे...
Maqsood Alam
(News Head)

गरीबों के राशन पर डीलरों की हकमारी जारी, शिकायत लेकर गोदाम पहुंचे लाभुक

लाभुकों को हर हाल में देना होगा राशन, जांच कर करेंगे कार्रवाई- एमओ

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़। पाकुड़ में राशन वितरण में गड़बड़ी का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। गरीबों के राशन पर डीलरों की हकमारी लगातार जारी है। एक के बाद एक मामले सामने आ रहे हैं। इधर सदर प्रखंड के कालिदासपुर पंचायत के गरीब कार्डधारियों के निवाले को छीनने की कोशिश की गई। आपूर्ति विभाग के पास पहुंचे लाभुकों की शिकायत के बाद कार्रवाई के डर से डीलर ने राशन वितरण करने की बात कही है। दरअसल शनिवार को कालिदासपुर पंचायत के राशन कार्डधारी महिला और पुरुषों की टीम सीधे गोदाम पहुंच गई। प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अब्दुल वहाब से मिलकर डीलरों की मनमानी से भुखमरी के कगार पर पहुंचे लाभुकों ने अपना दुखड़ा सुनाया। प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने मौजूद लाभुक ताजगीरा बीवी, नजमा बीवी, जालेनुर बीवी, देलो बेवा आदि से जानकारी लेने के बाद हर हाल में राशन दिलाने का भरोसा दिलाया। लाभुकों ने बताया कि अप्रैल महीना के बाद से उन्हें अनाज नहीं मिला है। पूर्व में जोबा बाहा स्वयं सहायता समूह से राशन मिलता था। निलंबन के बाद मार्शल स्वयं सहायता समूह से जोड़ा गया। इसके बाद वर्तमान में पूर्व मुखिया मानिक हांसदा से राशन मिलने की बात कही। लेकिन हमें राशन से वंचित रखा गया है। लाभुकों ने बताया कि राशन वितरण नहीं किए जाने से हमारे समक्ष भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है। प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अब्दुल वहाब ने कहा कि पहले तो लाभुकों को अनाज दिलाएंगे। इसके साथ ही डीलरों के दुकान की जांच होगी। उनके द्वारा कितने राशन का उठाव किया गया, कितना वितरण किया गया और कितना स्टॉक होना चाहिए, इसकी जांच करेंगे। अगर अनाज स्टॉक में होते हुए भी कार्डधारियों को राशन नहीं दिया गया, तो निश्चित रूप से कार्रवाई होगी। नियम अनुसार कागजी कार्रवाई के पश्चात दोषी डीलर के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज हो सकती है।

विज्ञापन

dronakids

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments