कांग्रेस जिला कमिटि में कई नए चेहरे किये गए शामिल

0
140

समाचार चक्र संवाददाता

विज्ञापन

add

पाकुड़-झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने पाकुड़ जिला कांग्रेस कमिटि में कई नए चेहरे को शामिल करते हुए जिम्मेवारी सौंपी है।सभी नए चहेरे को गुरुवार पाकुड़ कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्री कुमार सरकार उर्फ बोलाई सरकार ने मनोनयन पत्र सौंपा है।सोनू आलम को पाकुड़ जिला कांग्रेस सचिव के पद से प्रोन्नत करते हुए पाकुड़ जिला कांग्रेस महासचिव के पद से सुशोभित किया है।जबकि कृष्णा यादव को जिला कार्यकारिणी सदस्य से पाकुड़ जिला कांग्रेस महासचिव बनाया गया है वहीं मोफ़िज अंसारी को जिला सचिव की जिम्मेवारी दी गई।नव मनोनीत पदाधिकारियों ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष  राजेश ठाकुर एवं ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम,झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव तनवीर आलम, झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव उदय लखमानी एवं पाकुड़ जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री कुमार सरकार के प्रति आभार प्रकट किया lसभी जिला कांग्रेस कमिटि के पदाधिकारियों ने कहा कि हमें जो जिम्मेवारी सौंपी दी गई है उसपर हर समय खरा उतरने का प्रयास करूंगा।कांग्रेस पार्टी को गांव गांव,पंचायत पंचायत मजबूत बनाने के लिए मेहनत करूंगा।कांग्रेस की विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने का काम करेंगे।

विज्ञापन

polytechnic

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here