Homeपाकुड़कांग्रेस प्रदेश महासचिव ने सम्मेलन में कार्यकर्ताओं का बढ़ाया हौंसला, चुनाव जीतने...
Maqsood Alam
(News Head)

कांग्रेस प्रदेश महासचिव ने सम्मेलन में कार्यकर्ताओं का बढ़ाया हौंसला, चुनाव जीतने का दिया टिप्स

अपने चहेते पूंजीपतियों के इशारे पर काम कर रही केंद्र सरकार- तनवीर आलम

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़। महेशपुर प्रखंड अंतर्गत रद्दीपुर गांव के मदरसा प्रांगण में मंगलवार को कांग्रेस पार्टी का एक दिवसीय विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। आयोजित सम्मेलन में कांग्रेस प्रदेश महासचिव सह पाकुड़ जिला प्रभारी तनवीर आलम ने मुख्य रूप शिरकत किया। वहीं सम्मेलन में महेशपुर एवं पाकुड़िया प्रखंड से भी हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए तनवीर आलम ने कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ हैं। कार्यकर्ताओं के समर्पण भाव और मेहनत के बल पर ही चुनाव में जीत हासिल की जा सकती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक उद्देश्य और लक्ष्य के साथ काम करती है। यह भी कहा कि कांग्रेस के लिए संविधान ही सबसे बड़ा धर्म है। जिसमें धर्मनिरपेक्षता का संदेश मिलता है। इसी को लेकर कांग्रेस देश को आगे बढ़ाने का काम कर रही है। कांग्रेस का उद्देश्य कभी भी सत्ता पाना नहीं रहा है। राष्ट्र हित एवं समाज के दबे-कुचले गरीब जनता को आगे बढ़ाने के लिए कांग्रेस प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को चुनाव को लेकर तैयार रहने को कहा। तनवीर आलम ने केंद्र सरकार की नीतियों को लेकर भाजपा पर भी जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों की वजह से देश आर्थिक संकट से गुजर रहा है। देश महंगाई और गरीबी से जूझ रहा है। देश का भविष्य युवा पीढ़ी रोजगार के लिए भटक रहे हैं। आम जनता महंगाई से त्रस्त हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने चहेते पूंजीपति अमीरों को और अमीर बना रहे हैं। देश से गरीबी हटाने के नाम पर गरीबों को ही मिटाने का काम कर रही है। यह कहना गलत नहीं होगा कि केंद्र सरकार अपने चहेते पूंजीपतियों के इशारे पर काम कर रही है। इसी का परिणाम है कि सरकारी संपत्तियों का निजीकरण धड़ल्ले से हो रहा है। अगले चुनाव में भाजपा को इसका करारा जवाब मिलेगा। देशवासी ऐसी सरकार को केंद्र से उखाड़ फेंकने का काम करेंगे। आयोजित सम्मेलन में संगठन की मजबूती सहित अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष श्रीकुमार सरकार ने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा हर वर्ग को साथ लेकर चलने की है। जबकि केंद्र सरकार जातिवाद के नाम पर लोगों को गुमराह कर रही है। महंगाई चरम सीमा पर पहुंच गई है। पेट्रोल, रसोई गैस से लेकर सब्जी तक महंगे हो चुके हैं। उक्त सम्मेलन को पाकुड़ प्रखंड अध्यक्ष मंसारुल हक, बड़हरवा प्रखंड अध्यक्ष अशोक भगत, युवा जिलाध्यक्ष तस्लीम आरिफ बुलेट, प्रदेश सचिव देवीलाल मुर्मू, जिला सचिव दाउद मरांडी, जिला उपाध्यक्ष आरनेष्ट हांसदा, जिला महासचिव राजकुमार भगत ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर आदिवासी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष बैद्धनाद कोड़ा, महेशपुर प्रखंड अध्यक्ष कलीमुद्दीन शेख, कोषाध्यक्ष सुधांशु मंडल, जिला सचिव मु. महबूब आलम, केताबुल शेख, पाकुड़िया प्रखंड अध्यक्ष इस्लाम अंसारी, स्टीफन टुडू, कमाल अंसारी, तैमूर अंसारी, वरिष्ठ कार्यकर्त्ता डिजेन हांसदा सहित काफी संख्या में महिला व पुरुष पार्टी कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments