Homeअमड़ापाड़ासफलता: एक माह पूर्व हुई हत्या की घटना का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
Maqsood Alam
(News Head)

सफलता: एक माह पूर्व हुई हत्या की घटना का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

ललन झा@समाचार चक्र

अमड़ापाड़ा। शिवलाल टुडू (35 वर्ष) की निर्मम हत्या से जुड़े कांड संख्या 1/ 2024 के आरोपी 32 वर्षीय संजय टुडू को स्थानीय फतेहपुर चौक से गिरफ्तार कर पुलिस ने न्यायिक हिरासत में पाकुड़ भेज दिया है। पुलिस ने इस हत्या की गुत्थी को सुलझाने में सफलता पाई है। अपने अपराध स्वीकारोक्ति बयान के मुताबिक हत्यारोपी रिश्ते में मृतक का छोटा भाई ही निकला। हत्या की इस घटना को गत 26 जनवरी की रात थाना क्षेत्र के डूमरचीर गांव में संजय टुडू ने अपने घर में ही अंजाम दे दिया था। एक माह पूर्व घटित इस कांड के उद्भेदन व आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता, एसआई अरुण राम के अलावा पुलिस बल शामिल रहे।

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

थाना प्रभारी ने प्रेस मीट कर दी अहम जानकारी

पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता ने सोमवार को अपने कार्यालय में प्रेस मीट के जरिए पत्रकारों को यह जानकारी दी कि हत्या की वजह मृतक शिवलाल द्वारा छोटे भाई की पत्नी से किया गया दुष्कर्म है। कांड के अनुसंधान में मृतक का छोटे भाई संजय की पत्नी से अवैध संबंध की बात भी बताई गई है। थाना प्रभारी ने कहा कि मृतक और आरोपी दोनों थाना क्षेत्र के गोगाजोर गांव के निवासी (वर्तमान पता- डूमरचीर) हैं। मृतक शिवलाल गत 26 जनवरी की रात भाई के घर अपनी बाइक से डूमरचीर आया था। वहां पहुंच उसने शराब पीने की ईच्छा जाहिर की। भाई उसी की बाइक से शराब लाने चला गया। एकांत मिलते ही बड़े भाई ने छोटे भाई की पत्नी से दुष्कर्म किया। जब वह शराब लेकर लौटा तो पत्नी को रोता हुआ पाया। पूछने पर उसने सारी घटना अपने पति को बता दिया। छोटा भाई गुस्से पर नियंत्रण नहीं रख पाया और फावड़े के पिछले भाग से उसके सर पर वार कर दिया। घायल अवस्था में तब तक हमला करता रहा, जबतक उसने दम नहीं तोड़ दिया।

हत्या के साक्ष्य भी हुए बरामद

हत्या में प्रयुक्त खून लगा फावड़ा, मृतक का रक्त रंजित शर्ट और जहां हत्या हुई वहां की खून लगी मिट्टी, मृतक के बाइक की चाबी आदि को पुलिस ने आरोपी के सहयोग से बरामद किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments