Homeपाकुड़ियापूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के समर्थन में निकाला गया न्याय यात्रा
Maqsood Alam
(News Head)

पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के समर्थन में निकाला गया न्याय यात्रा

पाकुड़िया। प्रखंड अंतर्गत तेतुलिया एंव बीचपहाड़ी पंचायत के विभिन्न गांवों में सोमवार को झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हांसदा के नेतृत्व में न्याय सह पदयात्रा निकाला गया। जिसमें मुख्य रूप से केंद्रीय कमेटी सदस्य‎ देबीलाल हांसदा शामिल रहें। न्याय सह पदयात्रा के माध्यम से झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हांसदा और केंद्रीय सदस्य‎ देबीलाल हांसदा ने ग्रामीणों को बताया कि केंद्र की भाजपा सरकार एक आदिवासी युवा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा चलाए जा रहे विकास कार्यों को देख कर घबरा गई। आनेवाले चुनाव में झारखंड के सभी सीटों पर उसे हार का डर सताने लगा। तब केंद्र की भाजपा सरकार के ईशारे पर केंद्रीय एजेंसियों द्वारा साजिश के तहत पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को गिरफ्तार कर लिया गया। भाजपा को लगता था कि हेमंत सोरेन को जेल में डाल देने से उनकी लोकप्रियता कम हो जाएगी। लेकिन वर्तमान परिस्थिति में हेमंत सोरेन के प्रति लोगों का विश्वास दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। आनेवाले चुनाव में झारखंडवासी अपने नेता हेमंत सोरेन के अपमान का बदला जरूर लेंगे।

मौके पर मैनुद्दीन अंसारी, खुर्शीद आलम, निवारन मरांडी, कालीदास टुडू, रेफाईल मुर्मू, सुहाषिनी मुर्मू, ऐमेली सोरेन, छोटू भगत, मुशर्रफ हुसैन, तोहिदुल शेख, बाबुरली, ऐनोस मुर्मू, सिकंदर अली, मंजुर आलम, सुनील, बुदिनाथ सहित सैंकड़ों‎ कार्यकर्ता व समर्थक उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments