Homeहिरणपुरहेमंत सोरेन के जेल से बाहर आने पर हुई आतिशबाजी
Maqsood Alam
(News Head)

हेमंत सोरेन के जेल से बाहर आने पर हुई आतिशबाजी

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

समाचार चक्र संवाददाता

हिरणपुर। पूर्व मुख्य मंत्री हेमंत सोरेन की रिहाई पर शुक्रवार को झामुमो कार्यकर्ताओं ने हिरणपुर सुभाष चौक में खुशी जाहिर करते हुए जमकर आतिशबाजी की। इस दौरान लिट्टीपाड़ा विधायक दिनेश मरांडी, पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम व समद अली भी मुख्य रूप से शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर पटाखे फोड़े। वहीं ढोल नगाड़े की धुन से कार्यकर्ताओं में जोश भर गया। विधायक ने सभी को गुलाल लगाकर खुशियां बांटी। इसके बाद सभी को मुंह मीठा कराया गया। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार तानाशाही अख्तियार कर षड्यंत्र के तहत झामुमो नेता हेमंत सोरेन को जेल में डालने का कार्य किया। पर उच्चत्तम न्यायालय ने झामुमो नेता को रिहा कर दिया। हेमंत सोरेन के नेतृत्व में गठबंधन की सरकार चार वर्षो तक विकास व जनहित में काफी कार्य किया। पर भाजपा को हेमंत सोरेन की लोकप्रियता रास नहीं आई और मनगढ़ंत आरोप लगाकर जेल में भेज दिया। जनता यह सब देख रही है। आने वाले चुनाव में जनता भाजपा को सबक सिखाएगी। आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा का सुफड़ा साफ होगा। इस मौके पर पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष इसहाक अंसारी, जावेद आलम, पगान हेंब्रम, सगीर अंसारी आदि शामिल थे।

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments