Homeपाकुड़औचक निरीक्षण में गायब मिले एक अधिकारी और नौ कर्मी, डीसी ने...
Maqsood Alam
(News Head)

औचक निरीक्षण में गायब मिले एक अधिकारी और नौ कर्मी, डीसी ने की कार्रवाई

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़। डीसी मृत्युंजय कुमार बरनवाल ने बुधवार को विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यालय में पदाधिकारी और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान एक पदाधिकारी और नौ कर्मी अनुपस्थित पाए गए। वहीं गैर हाजिर पदाधिकारी और कर्मियों के खिलाफ डीसी ने कड़ा एक्शन लेते हुए एक दिन का वेतन स्थगित और मानदेय में कटौती करने का निर्देश दे डाला। उपायुक्त ने जिला नजारत, स्थापना शाखा, आपूर्ति कार्यालय, भू अर्जन कार्यालय, राजस्व शाखा, पंचायती राज कार्यालय, जिला समाज कल्याण कार्यालय, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय, जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय, श्रम अधीक्षक कार्यालय, जिला सहकारिता कार्यालय सहित अन्य कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। डीसी ने निरीक्षण में गायब मिले अधिकारी और कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई के साथ-साथ सख्त निर्देश दिया कि ड्यूटी में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि अधिकारी हो या कर्मी प्रत्येक दिन समय से कार्यालय में पहुंचे। अपने दायित्व का निर्वहन सही तरीके से करें। अन्यथा कार्रवाई के लिए तैयार रहे। डीसी ने कहा कि दूर दराज से भी जनता आपके कार्यालय में आते हैं। ताकि उनकी समस्याओं का समाधान निकले। अगर आप कार्यालय से गायब रहेंगे, तो फिर जनता का क्या हाल होगा। इसलिए ड्यूटी में कोताही बिल्कुल भी नहीं बरते। अगर लापरवाही दिखाई दिया तो कार्रवाई करूंगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments