Homeपाकुड़हेमंत सोरेन की रिहाई पर मनाया जश्न, जमकर खेला रंग
Maqsood Alam
(News Head)

हेमंत सोरेन की रिहाई पर मनाया जश्न, जमकर खेला रंग

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की रिहाई पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। पार्टी के नेता और कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं। इधर पाकुड़ में भी जिलाध्यक्ष श्याम यादव के नेतृत्व में शुक्रवार को एक दूसरे को रंग लगाकर कार्यकर्ताओं ने जमकर खुशियां मनाई। एक दूसरे को रंग लगाने के साथ-साथ मिठाईयां भी बांटी गई। इस दौरान जेल का ताला टूट गए हेमंत सोरेन छूट गए, हेमंत सोरेन जिंदाबाद, कल्पना सोरेन जिंदाबाद, वीर शिबू सोरेन जिंदाबाद के नारे भी लगाए गए। जिलाध्यक्ष श्याम यादव ने कहा कि सच्चाई की जीत हुई है। भारतीय जनता पार्टी के इशारे पर एक निर्दोष व्यक्ति को 148 दिनों तक जेल में बंद रखा गया। आज उन्हें जमानत मिल गई है। कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। इतने दिनों से हम सब यही उम्मीद कर रहे थे कि हेमंत सोरेन को जमानत जरूर मिलेगी। जिलाध्यक्ष श्याम यादव ने कहा कि आज सच्चाई की जीत के साथ ही बुरी नजर वालों का मुंह काला हुआ है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जमीन घोटाले का झूठा आरोप लगाकर षड्यंत्र के तहत हमारे नेता हेमंत सोरेन को जेल में बंद रखा गया। इसका जवाब बीजेपी को इस लोकसभा चुनाव में जनता ने दे दिया है। आगामी विधानसभा चुनाव में भी जनता बीजेपी को मुंहतोड़ जवाब देगी। निश्चित रूप से हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री रहते झारखंड और झारखंड की जनता के विकास के लिए जो काम किया, वह एक इतिहास था। झारखंड के हर एक व्यक्ति के विकास का संकल्प लेकर हेमंत सोरेन ने काम किया। पूरे राज्य में विकास का एक नया इतिहास लिखा गया। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विकास कार्यों से घबराकर बीजेपी वालों ने साजिश के तहत ईडी को लगाकर जेल भेजने का काम किया। आज तमाम षड्यंत्र कारियों को मुंह तोड़ जवाब मिला है। मौके पर अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष हबीबुर रहमान, प्रखंड अध्यक्ष मुस्लोद्दीन शेख, उमर फारूक, प्रकाश सिंह, इस्माइल शेख, राजेश सरकार आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments