Homeपाकुड़कांग्रेसियों ने हूल दिवस पर सिद्धो-कान्हू मुर्मू को किया नमन
Maqsood Alam
(News Head)

कांग्रेसियों ने हूल दिवस पर सिद्धो-कान्हू मुर्मू को किया नमन

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़। कांग्रेस पार्टी ने रविवार को हूल दिवस सादगी के साथ मनाया। इस अवसर पर सिद्धो-कान्हू मुर्मू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। जिलाध्यक्ष श्रीकुमार सरकार एवं प्रखंड अध्यक्ष मंसारुल हक के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सिद्धो-कान्हू मुर्मू को नमन किया। कार्यकर्ताओं ने बारी-बारी से माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। जिलाध्यक्ष श्याम यादव ने कहा कि सिद्धो-कान्हू मुर्मू ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ जो लड़ाई शुरू की, उसका असर पूरे देश में पड़ा। अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ देशवासियों में आवाज बुलंद करने का जोश भर गया। जिलाध्यक्ष श्रीकुमार सरकार ने कहा कि संथाल परगना की जनता को सिद्धो-कान्हू मुर्मू ने गर्वित महसूस कराया। पाकुड़ की धरती पर अंग्रेजों से लोहा लेने का जो साहसिक कदम उठाया, उसे भुलाया नहीं जा सकता। अंग्रेजी हुकूमत सिद्धो-कान्हू मुर्मू से कितने भयभीत थे, मार्टिलो टावर उसकी गवाही देता है। जिसे रातों-रात तैयार किया गया था, जिससे कि सिद्धो-कान्हू मुर्मू की फौज से बच सके। उन्होंने कहा कि संताल विद्रोह की वजह से अंग्रेजी हुकूमत पुरी तरह से घबरा गई थी। आज हम सभी कांग्रेसी सिद्धो-कान्हू मुर्मू को नमन करते हैं। मौके पर रामविलास महतो, मिथुन मरांडी, नुरुल मास्टर, जहांगीर आलम, अबू ताहिर शेख, सोशल मीडिया प्रभारी पियारूल इस्लाम सहित अन्य मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments