Homeपाकुड़डॉ. मधुकांत पाठक को राष्ट्रीय खेल के लिए चेयरपर्सन व मनिंदर पाल...
Maqsood Alam
(News Head)

डॉ. मधुकांत पाठक को राष्ट्रीय खेल के लिए चेयरपर्सन व मनिंदर पाल सिंह के मेंबर बनने पर खेल संघों ने दी बधाई

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़। उत्तराखंड में 28 जनवरी से 14 फरवरी तक आयोजित होने वाले 38 वें राष्ट्रीय खेल के सफल आयोजन के लिए डॉ. मधुकांत पाठक को चेयरपर्सन तथा मनिंदर पाल सिंह मेंबर बनाए जाने पर खेल संघों ने बधाई दी है। इस संबंध में जिला साइकिलिंग संघ के सचिव रणवीर सिंह ने बताया कि 38 वीं राष्ट्रीय खेल उत्तराखंड के लिए भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष पीटी उषा के द्वारा राष्ट्रीय खेल के सफलता पूर्वक संचालन हेतू विभिन्न कमेटी बनाई गई। उक्त कमेटी में हमारे अभिभावक डॉ. मधुकांत पाठक महासचिव झारखंड ओलंपिक संघ, कोषाध्यक्ष एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया सह चेयरमैन प्लैनिंग एंड मॉनिटरिंग कमेटी झारखंड एथलेटिक्स संघ सह अध्यक्ष झारखंड साइकलिंग संघ को एनएसएफ, एसओए कोऑर्डिनेशन कमेटी में चेयरपर्सन नामित किया गया है। वहीं मनिंदर पाल सिंह महासचिव साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया को गेम्स टेक्निकल कंडक्ट कमेटी में मेंबर नामित किया गया। इनके कमेटी में पदों पर नामित होने पर दोनों ही पदाधिकारी को झारखंड साइकलिंग संघ के महासचिव शैलेंद्र कुमार पाठक, पाकुड़ जिला साइकिलिंग संघ के अध्यक्ष सह झारखंड साइकिलिंग संघ के उपाध्यक्ष अम्लान कुसुम सिन्हा उर्फ बुल्टी, झारखंड ओलंपिक संघ के संयुक्त सचिव सह झारखंड साइकिलिंग संघ के कोषाध्यक्ष रणवीर सिंह, जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष अर्धेन्दू शेखर गांगुली, पाकुड़ जिला ओलंपिक संघ के संयुक्त सचिव पंकज अग्रवाल, जिला एथलेटिक्स संघ, उपाध्यक्ष जयदेव कुमार मंडल, सुजीत विद्यार्थी, प्रशिक्षिका प्रोनोति रानी दास, नारायण चंद्र रॉय, प्रशिक्षक अक्षय बावरी, कृष्णा कुमार, प्रवीण कुमार, दीपक सिंह तथा जिला खेल संघ व राज्य के विभिन्न खेल संघ के पदाधिकारियों ने बधाई दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments