समाचार चक्र संवाददाता
अमड़ापाड़ा। निरंतर मेहनत और अपने लक्ष्य के प्रति दृढ़ता सफलता के कदम को नहीं रोक सकती। देखे गए सपने भी आकार लेते हैं जब इन्हें हकीकत में साकार करने का जज्बा हो। बेटियां आज जीवन के हर क्षेत्र में अपने विजय की पताका लहरा रही हैं। कहीं पायलट तो कहीं आईएएस और आईपीएस अफसर बनकर। कहीं ऐस्ट्रॉनॉट तो कहीं जज बनकर। कभी घर की बोझ समझी जाने वाली बेटियों ने यह साबित कर दिखाया है कि सच्चा जुनून हो तो शून्य से शिखर को भी चूमा जा सकता है। अमड़ापाड़ा कस्बे की एक ऐसे ही मिडिल क्लास फैमिली की बेटी साक्षी कुमारी की सफलता को यहां रेखांकित कर रहा हूं जिसने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित स्टाफ सेलेक्सन कमीसन के कंबाइंड ग्रैजुएट लेवेल परीक्षा-2025 में ऑल इंडिया 947 वीं रैंक हासिल कर परिवार व समाज को गौरवान्वित किया है। साक्षी को पटना में आयोजित कार्यक्रम में सेंट्रल मिनिस्टर गिरिराज सिंह ने नव चयनित अभ्यर्थियों के बीच नियुक्ति पत्र सौंपा।
साक्षी कुमारी बनीं इनकम टैक्स डिपार्टमेंट में ऑफिस सुपरिंटेंडेंट—
विज्ञापन
साक्षी सेंट्रल बोर्ड ऑफ डॉयरेक्ट टैक्सेज ( भारत सरकार के राजस्व विभाग के अधीन काम करने वाले वैधानिक निकाय )में ऑफिस सुपरिंटेंडेंट के रूप में चयनित हुई हैं। इससे पहले वो एसएससी एमटीएस, एसएससी सीएचएसएल एवं एसएससी सीजीएल 2024 में भी चयनित हुई हैं। सेवा के साथ-साथ अपनी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी जारी रखी। इनकी प्रारंभिक शिक्षा गांव के ही ज्ञान भारती स्कूल, मैट्रिक जवाहर नवोदय विधालय सिलमपुर-महेशपुर से हुई है। इंटर एसपी कॉलेज दुमका से तथा पटना के अरविंद महिला कॉलेज से अंग्रेजी -ऑनर्स में स्नातक की पढ़ाई की है।
परिवार में खुशी का माहौल—
पिता विजय भगत और माता व भाई अपनी बेटी व बहन की इस सफलता से खुश हैं।परिजन में भी साक्षी की कामयाबी की प्रसन्नता है।साक्षी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता सहित अपनी दादी को दिया है।

