Homeपाकुड़सीतपहाड़ी में कोलकाता के चिकित्सको द्वारा की गई लोगो की स्वास्थ्य जांच
Maqsood Alam
(News Head)

सीतपहाड़ी में कोलकाता के चिकित्सको द्वारा की गई लोगो की स्वास्थ्य जांच

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़-जिले के विख्यात समाजसेवी लुत्फ़ल हक के सौजन्य से पत्थर औद्योगिक क्षेत्र सीतपहाड़ी में कोलकाता के मशहूर चिकित्सक डा. यासिह मित्रा व डा. तितास मल्लिक के उपस्थिति में निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया गया ।जाँच शिविर में महिला,

पुरुष,वृद्ध,बच्चों की भीड़ उमड़ पड़ी ।बारी बारी से सैकड़ों लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराया ।वहीं दवा भी निःशुल्क उपलब्ध कराया गया।उल्लेखनीय है की समाजसेवी लुत्फ़ल हक द्वारा विगत सोमवार को मंझलाडीह गांव में निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर लगाया गया था। जिसमें दो सौ लोगों ने स्वास्थ्य जाँच कराया था।वहीं मंगलवार को लगभग ढाई सौ लोगों ने चेकअप कराया ।सभी को दवा भी उपलब्ध कराया । समाजसेवी के द्वारा हमेशा से समाजसेवा के क्षेत्र में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते रहें है।जाति और मजहब से उठकर समाजसेवा के क्षेत्र में काम करने की वजह से उन्हें समाजसेवा के क्षेत्र में दर्जनों अवार्ड देश-विदेश में मिल चुके है।उनके द्वारा प्रतिदिन ढाई सौ जरूरतमंद लोगों का भोजन पाकुड़ रेलवे स्टेशन में कराया जाता है ।कोरोना काल में ऑक्सीजन से लेकर सैकड़ों जरूरतमंदो के बीच सूखा राशन उपलब्ध कराया गया था ।कड़ाके की ठण्ड को देखते हुए प्रत्येक वर्ष कंबल और टोपी का वितरण किया जाता है। समाजसेवी ने बताया कि समाज के सभी वर्गों को मेरे द्वारा सहयोग पहुंचाने का कार्य वर्षो से की जा रही है। विपद – आपदा में भी लोगो की तकलीफों को देखते हुए सार्थक प्रयास किया जा रहा है। जो आगे भी निरन्तर जारी रहेगा।

विज्ञापन

dronakids

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments