Homeपाकुड़रोजगार मेला में छात्र और छात्राओं की उमड़ी भीड़,बाहर और स्थानीय कुल...
Maqsood Alam
(News Head)

रोजगार मेला में छात्र और छात्राओं की उमड़ी भीड़,बाहर और स्थानीय कुल 25 कंपनीयों ने शिविर लगाकर आवेदन प्राप्त किए

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़-स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार देने के उद्देश्य से बोसच और सी टी ट्रेंनिंग सेंटर के संयुक्त तत्वधान में कुमार कालिदास मेमोरियल कालेज के सभागार में सोमवार को रोजगार मेला का आयोजन किया गया. जिसका उद्घाटन बतौर चीफ गेस्ट कालेज के प्राचार्य प्रोफेसर युगल झा ने किया.सर्वप्रथम सिटी ट्रेनिंग सेंटर के निदेशक हैदर अली ने अतिथियों का स्वागत बारी बारी से किया.मौके पर बोसच कंपनी के कोर्डिनेटर सिवेश मिश्रा,सी एस पाण्डेय मौजूद थे.प्राचार्य प्रोफेसर युगल झा ने कहा की महिलाएं कई तरह के व्यवसायों में शामिल हैं. ख़ासकर चिकित्सा,तकनीकी, शिक्षण,कानूनी या किसी अन्य पेशे में आगे बढ़ रही हैं.

महिलाएं खेलों में भी आगे हैं,जैसे कि पीटी उषा, सानिया मिर्ज़ा,पीवी सिंधु,मिथाली राज,मैरी कॉम,साइना नेहवाल,दीपा करमाकर.महिलाएं कला और मनोरंजन उद्योग में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं.राजनीति और नौकरी के क्षेत्र में आगे आ रही हैं.महिलाओं की सामाजिक भूमिका में बदलाव आया है.परिवार में सतत विकास और जीवन की गुणवत्ता की कुंजी हैं. परिवार में विभिन्न भूमिकाएं निभाती हैं जैसे पत्नी, नेता,प्रशासक,परिवार की आय की प्रबंधक और सबसे महत्वपूर्ण,माँ. भारत में महिलाओं के सामाजिक और वित्तीय सशक्तिकरण के लिए कृषि प्रसंस्करण उद्योगों,बैंकिंग सेवाओं और डिजिटलीकरण की सहायता की जा रही है.उन्होंने कहा बोसच कम्पनी और सी टी ट्रेनिंग सेंटर रोजगार के क्षेत्र में बेहतर काम कर रहा है.इस तरह का काम आगे भी करते रहें,ताकि स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार मिलता रहे.एक जमाना था महिलाएं नौकरी करने में कतराती थी.लेकिन अब सब कुछ बदल चूका है लड़कों के साथ साथ लड़कियां कंधे से कन्धा मिलाकर चल रही है.अतिथियों ने बारी बारी से लगे शिविर का निरीक्षण किया. सैकड़ों छात्राओं ने विभिन्न कम्पनी में आवेदन देकर रोजगार की मांग की.

विज्ञापन

dronakids

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments