Homeपाकुड़एंबुलेंस से कोलकाता ले जाया जा रहा डेढ़ क्विंटल गांजा जब्त, दो...
Maqsood Alam
(News Head)

एंबुलेंस से कोलकाता ले जाया जा रहा डेढ़ क्विंटल गांजा जब्त, दो गिरफ्तार

समाचार चक्र संवाददाता

मुर्शिदाबाद। जिले के शमशेरगंज थाना की पुलिस ने मंगलवार की सुबह गांजा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने चस्कापुर मोड़ के पास एक एंबुलेंस से डेढ़ क्विंटल गांजा बरामद किया है। इसके साथ ही मौके से दो व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया गया है। इस मामले में फरक्का एसडीपीओ अमीनुल इस्लाम खान ने प्रेस वार्ता आयोजित कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी मीडिया कर्मियों के साथ साझा किया। इस दौरान प्रेस वार्ता में जंगीपुर सर्किल इंस्पेक्टर स्वरूप विश्वास, शमशेरगंज बीडीओ सुजीत चंद्र लोध एवं शमशेरगंज थाना प्रभारी शिव प्रसाद घोष मौजूद थे। एसडीपीओ अमीनुल इस्लाम खान ने बताया कि पुलिस को सिलीगुड़ी से कोलकाता गांजा ले जाने की गुप्त सूचना मिली थी। इसके लिए एंबुलेंस के इस्तेमाल की खबर दी गई थी। इसी सूचना के आधार पर छापेमारी टीम का गठन किया गया। इसके साथ ही चस्कापुर के पास 12वीं राष्ट्रीय पथ पर वाहन चेकिंग अभियान शुरू किया गया। इसी दौरान एक एंबुलेंस को रोककर तलाशी ली गई। जिसमें डेढ़ क्विंटल गांजा रखा हुआ था। पुलिस ने एंबुलेंस में रखे गांजा को जप्त कर लिया। इसके साथ ही मौके पर मौजूद दो व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया। एसडीपीओ अमीनुल इस्लाम खान ने बताया कि गिरफ्तार दोनों व्यक्तियों में से एक आदित्य दास सिलीगुड़ी का रहना वाला हैं और दूसरा अनूप सूत्रधार कोलकाता अलीपुरद्वार बीरपाड़ा के निवासी हैं। पुलिस को चकमा देकर दोनों व्यक्ति सिलीगुड़ी से गांजा कोलकाता पहुंचाने के फिराक में था। इसके लिए एंबुलेंस का सहारा लिया गया। लेकिन पुलिस ने दोनों व्यक्ति के मंशा पर पानी फिर दिया। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी हुई है। इस धंधे में और कौन-कौन से लोग जुड़े हैं, गांजा की तस्करी कहां से होती है, इन सबकी जानकारी जुटाने की कोशिश में लगी हुई है। इधर पुलिस की इस कार्रवाई से गांजा तस्कर और गैर कानूनी धंधों से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments