Homeपाकुड़मारपीट करने वालों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरने पर बैठे...
Maqsood Alam
(News Head)

मारपीट करने वालों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरने पर बैठे स्वास्थ्य कर्मी

समाचार चक्र संवाददाता

लिट्टीपाड़ा। सामुदायिक स्वस्थ केंद्र परिसर में मंगलवार को स्वास्थ्य कर्मियों ने अपनी सुरक्षा व स्वास्थ कर्मियों पर हुए मारपीट करने वाले को जल्द गिरफ्तार करने की मांग को लेकर धरना पर बैठे है।धरना में बैठे कर्मियों को समझाने पहुंचे अनुमंडल पदाधिकारी साइमन मरांडी, सिविल सर्जन डॉ मंटू कुमार टेकरीवाल तथा बीडीओ संजय कुमार की बात स्वास्थ्य कर्मियों ने नहीं मानी और उन्हें वापस लौटना पड़ा। पीड़ित नर्स सीलु सलिनी मुर्मू, रिंकू ऋषि हेंब्रम, माया मुर्मू, ओम प्रकाश पांडेय, सीएचओ राहुल कुमार एवं अनिल कुमार ने कहा कि जब तक जिला प्रशासन लिखित नहीं देती है कि हमारे साथ अब कहीं भी कोई अप्रिय घटना नहीं होगी, उसकी सुरक्षा देंगे, तब तक हम सभी स्वास्थ्य कर्मी हड़ताल पर बैठे रहेंगे। जानकारी के अनुसार उत्क्रमित मध्य विद्यालय झनागाड़िया में सोमवार को फाइलेरिया की दवा खिलाने के पश्चात कुछ बच्चों का जी मिचलाने लगा था, पर कोई छति नही हुई थी। बच्चों के अभिभावकों के द्वारा स्वास्थ्य कर्मियों के साथ मारपीट करने के साथ-साथ अभद्र व्यवहार किया था। मारपीट में सीलु सलिनी मुर्मू घायल हो गई थी। जिससे नाराज होकर स्वास्थ्य कर्मियों ने मंगलवार को धरने पर बैठ गए। वहीं स्वास्थ कर्मियों का कहना है कि जब तक हम लोगों को सुरक्षा जिला प्रशासन नहीं देगी तथा पुलिस मारपीट करने वालों को गिरफ्तार नहीं करेगी,
तब तक हम लोग काम पर नहीं लौटेंगे। धरना पर बैठे कर्मी पुलिस प्रशासन के खिलाफ भी जमकर नारे लगा रहे थे। जिला प्रशासन की ओर से एसडीओ साइमन मरांडी व बीडीओ संजय कुमार ने सभी स्वास्थ्य कर्मियों को समझाने का प्रयास किया और कहा कि यह घटना थी और यह हमेशा नहीं होगा। जिला प्रशासन आपके साथ है। पर कर्मी नहीं माने। वहीं समाचार लिखे जाने तक धरना जारी था।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments