Homeपाकुड़घर से टोटो लेकर निकला, अगले दिन कैनाल में मिला शव
Maqsood Alam
(News Head)

घर से टोटो लेकर निकला, अगले दिन कैनाल में मिला शव

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

समाचार चक्र संवाददाता

मुर्शिदाबाद। जिले के शमशेरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत फीडर कैनाल इलाके से शुक्रवार की सुबह चार बच्चों के पिता का शव बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। परिजनों से जानकारी मिली है कि वह नया टोटो लेकर घर से निकला था, लेकिन दोबारा घर नहीं लौटा। पुलिस ने बताया कि शव बरामद कर जंगीपुर सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक व्यक्ति का नाम डालिम शेख (उम्र 28 वर्ष) है। नया टोटो लेकर गुरुवार को देर शाम घर से निकल था। वह फरक्का थाना क्षेत्र के गोपाल नगर का निवासी था। घर वालों का कहना हैं कि किसी अज्ञात लोगों ने टोटो लूट कर उसकी हत्या कर दी है। इधर जंगीपुर पुलिस सुपर अमित कुमार साव ने बताया कि इस व्यक्ति की हत्या के पीछे क्या कारण हो सकता है, इसका पता लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना की हकीकत सामने आ सकती है।

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments