Homeपाकुड़एसपी ने शिमलोंग ओपी का किया निरीक्षण
Maqsood Alam
(News Head)

एसपी ने शिमलोंग ओपी का किया निरीक्षण

समाचार चक्र संवाददाता

लिट्टीपाड़ा। पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने शुक्रवार को सिमलोंग ओपी थाना का निरीक्षण कर ओपी प्रभारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। निरीक्षण से पहले एसपी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके पश्चात पुलिस अधीक्षक ने ओपी के विभिन्न पंजियों का जांच किया। जिसमें दागी पंजी, अपराध पंजी, जेल से छूटे हुए अपराधियों की पंजी, केस डिस्पोजल, दैनिकी पंजी, ओडी पंजी, गुंडा पंजी, अपराध अनुसंधान पंजी सहित अन्य प्रकार के पंजियों का बारीकी से जांच कर ओपी प्रभारी अरविंद राय को आवश्यक दिशा निर्देश दिया. निरीक्षण के बाद एसपी ने बताया कि लंबित कांड, कुर्की जप्ती, वारंट समीक्षा विधि व्यवस्था केस अनुसंधान को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया।साथ ही उन्होंने कहा सिमलोंग अंतरजिला बोडर होने के कारण पुलिस को सक्रिय होकर क्षेत्र में नियमित रात्रि व दीबा गस्ती करने, क्षेत्र में किसी भी प्रकार का गैरकानूनी कामो को बंद करने का निर्देश दिया। मौके पर पुलिस निरीक्षक अनिल कुमार गुप्ता सहित अन्य उपस्थित थे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments