Homeपाकुड़क्रिकेट: विरेंद्र पाठक जिला प्रतिनिधि व पीडीसीए के सचिव बने प्रणय तिवारी
Maqsood Alam
(News Head)

क्रिकेट: विरेंद्र पाठक जिला प्रतिनिधि व पीडीसीए के सचिव बने प्रणय तिवारी

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़। झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (जेएससीए) ने प्रणय तिवारी को पाकुड़ डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (पीडीसीए) का सचिव मनोनीत किया है। पूर्व सचिव वीरेंद्र कुमार पाठक को जेएससीए के चुनाव में जिला प्रतिनिधि के रूप में निर्वाचित किया गया था इसके बाद से पाकुड़ डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन में सचिव का पद खाली पड़ा था। इस पद के लिए प्रणय तिवारी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। बता दें कि प्रणय तिवारी पाकुड़ डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन में उपाध्यक्ष के पद पर कार्यरत थे। उन्हें पीडीसीए में सचिव के पद पर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिला प्रतिनिधि के रूप में विरेंद्र कुमार पाठक की नियुक्ति और पीडीसीए में प्रणय तिवारी की सचिव पद पर नियुक्ति से क्रिकेट प्रेमियों में खुशी का माहौल है। नियुक्ति के साथ ही बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। दोनों को सोशल मीडिया पर भी बधाई संदेश भेजे जा रहे हैं। इधर पीडीसीए से जुड़े पूर्व क्रिकेटर एवं प्रशिक्षक गणपत सिंह ने कहा कि झारखंड राज्य क्रिकेट संघ के द्वारा प्रणय तिवारी जी को नए सेक्रेटरी बनाया गया है। पाकुड़ जिला क्रिकेट संघ के सदस्यों और पदाधिकारियों तथा खिलाड़ियों में खुशी का माहौल है। पाकुड़ जिला क्रिकेट संघ के पूर्व सचिव वीरेंद्र कुमार पाठक जी को जेएससीए के चुनाव में जिला प्रतिनिधि के रूप मे निर्वाचित हुए हैं।

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments