Homeपाकुड़विधायक निसात आलम पहुंची गांव, महिलाओं ने किया जोरदार स्वागत
Maqsood Alam
(News Head)

विधायक निसात आलम पहुंची गांव, महिलाओं ने किया जोरदार स्वागत

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़। पाकुड़ विधानसभा की विधायक निसात आलम ने शनिवार को ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा किया। सदर प्रखंड अंतर्गत इशाकपुर, फतेहपुर एवं लखिनारायणपुर गांव का दौरा कर ग्रामीणों की समस्या से अवगत हुई। उनकी समस्याओं के समाधान का भरोसा भी दिलाया। निसात आलम ने ग्रामीणों का हाल-चाल पूछा और उनके सुख-दुख में साथ खड़े रहने का भरोसा दिया। इससे पहले ग्रामीणों ने विधायक निसात आलम का जोरदार स्वागत किया। उनका फूल माला पहनाकर स्वागत हुआ। निसात आलम के स्वागत में महिलाएं भी शामिल हुई। उनके गांव पहुंचते ही महिलाओं ने फूलमाला से लाद दिया। उन पर फूल बरसाए गए। निसात आलम जिंदाबाद के नारे भी लगे। महिलाएं एक झलक पाने को बेताब दिखी। इसके बाद विधायक निसात आलम और महिलाओं के बीच बातचीत भी हुई। इस दौरान निसात आलम ने गांव में आयोजित सभाओं को भी संबोधित किया‌। अपने संबोधन में विधायक निसात आलम ने समर्थन के लिए सभी ग्रामीणों का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को बारी-बारी से सुना। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य, बिजली, पानी, सड़क आदि समस्याओं से अवगत कराया। इस क्रम में महिलाओं ने मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत आन-लाइन आवेदन करने के बाद भी राशि नहीं मिलने की शिकायत की। वहीं राशन कार्ड में परिवार के सदस्यों का नाम जोड़ने, अबुआ आवास योजना का लाभ दिलाने सहित अन्य समस्याओं को भी रखा। ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत होने के बाद विधायक निसात आलम ने ग्रामीण को भरोसा दिलाया कि आपकी जो भी समस्या है, संबंधित विभाग के पदाधिकारी से बात कर समाधान करने का हर संभव प्रयास करूंगी। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष मंसारुल हक, प्रदेश सचिव सेमिनुल इस्लाम, विधायक प्रतिनिधि गुलाम अहमद उर्फ बकुल, पाकुड़ पर्यवेक्षक अशोक दास, देबू विश्वास सोशल मीडिया प्रभारी पियारुल इस्लाम, प्रखंड उपाध्यक्ष अब्दुल बसिर शेख, यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष बिलाल शेख, राम विलास महतो, मिरजहान विश्वास, मुखिया मोरफुल शेख, सेलिम हुसैन, शहनाज बेगम, जियाउल शेख सहित अन्य सैंकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments