Homeपाकुड़तारानगर व चांचकी के सैंकड़ों लोगों ने ली झामुमो की सदस्यता
Maqsood Alam
(News Head)

तारानगर व चांचकी के सैंकड़ों लोगों ने ली झामुमो की सदस्यता

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़। झारखंड मुक्ति मोर्चा के एक दिवसीय जिला कमेटी की बैठक में शनिवार को सैंकड़ों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली। इनमें सदर प्रखंड अंतर्गत तारानगर और चांचकी पंचायत से भी कार्यकर्ता शामिल हैं। जिन्होंने झामुमो का दामन थामा। तारानगर पंचायत के तकरीबन डेढ़ सौ कार्यकर्ता भी शामिल हुए। तारानगर पंचायत के पूर्व मुखिया अफजल हुसैन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने झारखंड मुक्ति मोर्चा की सदस्यता ली। जिला अध्यक्ष अजीजुल इस्लाम की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पार्टी के कद्दावर नेता और सांसद तथा विधायक के समक्ष कार्यकर्ताओं ने सदस्यता ग्रहण किया। पार्टी की ओर से सभी का स्वागत किया गया। पूर्व मुखिया अफजल हुसैन ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के विचारधारा और गुरुजी शिबू सोरेन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तथा कल्पना मुर्मू के कार्यों से प्रभावित होकर तारानगर पंचायत के तकरीबन डेढ़ सौ लोग आज बैठक में शामिल हुए। इन सभी लोगों ने झारखंड मुक्ति मोर्चा का सदस्यता ग्रहण किया। पार्टी में शामिल होकर सभी कार्यकर्ता खुश हैं। मैं सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करता हूं। वहीं चांचकी पंचायत के पूर्व मुखिया मुख्तार शेख के नेतृत्व में दर्जनों लोगों ने झामुमो की सदस्यता ली। पूर्व मुखिया मुख्तार शेख ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कार्यों से प्रभावित होकर चांचकी और जानकीनगर सहित अन्य गांवों के कार्यकर्ताओं ने झामुमो की सदस्यता। उन्होंने कहा कि पार्टी के स्थानीय नेताओं के मिलनसार स्वभाव तथा कार्यकर्ताओं के साथ प्रेम की भावना को देखकर भी लोग प्रभावित हो रहे हैं.

विज्ञापन

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments