Homeपाकुड़बहरमपुर पुलिस ने टोटो चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, चार गिरफ्तार, एक...
Maqsood Alam
(News Head)

बहरमपुर पुलिस ने टोटो चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, चार गिरफ्तार, एक टोटो बरामद

समाचार चक्र संवाददाता

मुर्शिदाबाद। मुर्शिदाबाद जिला के बरहमपुर में टोटो चोरी का गैंग चलाने वाले टोटो चोर गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। जिले का मुख्य शहर बरहमपुर थाना की पुलिस ने टोटो चोर गिरोह के चार सदस्यों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।यह सनसनीखेज मामला रविवार को सामने आया है। इस संबंध में बरहमपुर थाना के आईसी उदय शंकर घोष के अनुसार बरहमपुर थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से टोटो चोरी की शिकायत आ रही थी। थाना में शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और घटना की तहकीकात करते हुए टोटो चोर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया। इस दौरान एक टोटो को भी बरामद किया गया है। आईसी उदय शंकर घोष ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्तियों का नाम राजा दास और छोटू चौधरी, दोनों लालबाग थाना क्षेत्र के भकूड़ी का निवासी हैं तथा तीसरा अमतो दास एवं चौथा नवद्वीप मंडल है और दोनों नदिया थाना क्षेत्र के करीमपुर के निवासी हैं। इनमें से नवद्वीप मंडल ने एक टोटो अमृतो दास के पास बेच दिया था। उसी टोटो को बरामद कर जप्त कर लिया गया है। इन चारों को एक विशेष अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया हैं। पुलिस ने उम्मीद जताई है कि जल्द ही कई और टोटो के बरामद होने की संभावनाए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments