Homeपाकुड़स्थापना की बैठक नहीं होने से शिक्षकों का नहीं हो रहा पदस्थापन.
Maqsood Alam
(News Head)

स्थापना की बैठक नहीं होने से शिक्षकों का नहीं हो रहा पदस्थापन.

झारखंड प्रगतिशील शिक्षक संघ ने तनवीर आलम से डीसी से वार्ता कर स्थापना बैठक कराने का किया आग्रह

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

समाचार चक्र संवाददाता

.

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

पाकुड़-झारखंड प्रगतिशील शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को पाकुड़ विधायक निशात आलम के पुत्र तनवीर आलम से मुलाक़ात कर ज्ञापन सौंपा हैं.आवेदन में उल्लेख किया हैं की राज्य स्तरीय शिक्षकों का स्थानांतरण सूची जारी होने के करीब 3 माह बीत चुके हैं परंतु अभी तक पाकुड़ जिला में स्थापना की बैठक आयोजित नहीं की गई है. जिस कारण नए शिक्षकों का विद्यालय में पदस्थापन नहीं हो पा रहा है. जिसका फलस्वरुप शिक्षण कार्य बाधित हो रहा है. इसके पूर्व जिले से कई शिक्षकों का स्थानांतरण अपने अपने गृह जिला में हो चुका है जिस कारण कई विद्यालयों में शिक्षकों की भारी कमी है.इधर अर्धवार्षिक एवं वार्षिक परीक्षा भी सामने हैं.शिक्षक मोहम्मद जुल्फेकार, शहनवाज अली ने तनवीर आलम से आग्रह किया हैं की यथाशीघ्र स्थापना बैठक को लेकर उपायुक्त से समक्ष रखी जाए एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए सहायक आचार्य का पदस्थापनगृह प्रखंड और गृह पंचायत में किया जाए ताकि शिक्षक समय का बचत करते हुए समय पर विधालय पहुँच गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दे सके. इधर इस मामले में तनवीर आलम ने बताया की उपायुक्त से मिलकर जिला स्थापना की बैठक करने और गृह प्रखंड में पदस्थापन के लिए आग्रह किया जायेगा.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments