Homeपाकुड़सीनियर टी-20 के फाइनल में पीएस एकेडमी ने मारी बाजी, यूसुफ बने...
Maqsood Alam
(News Head)

सीनियर टी-20 के फाइनल में पीएस एकेडमी ने मारी बाजी, यूसुफ बने प्लेयर ऑफ द मैच

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़। पाकुड़ जिला क्रिकेट संघ की ओर से रानी ज्योतिर्मयी स्टेडियम में आयोजित सीनियर टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रविवार को खेला गया। जिसमें पीएस एकेडमी ने राइजिंग क्रिकेट क्लब को 42 रनों से हराकर ट्राफी पर कब्जा जमाया।

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

पीएस एकेडमी की ओर से बेहतरीन बल्लेबाजी करने वाले युसूफ शेख मैन ऑफ द मैच चुने गए। उन्होंने 48 गेंद में चार गगनचुंबी छक्के और 9 चौकों की मदद से ताबड़तोड़ 74 रनों की शानदार पारी खेली। इससे पहले पीएस एकेडमी ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पीएस एकेडमी ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट गंवाकर 208 रन बनाएं। इसके जवाब में राइजिंग क्रिकेट क्लब की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 166 रन ही बना पाई। पीएस एकेडमी की ओर से सोबुर शेख ने भी बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। उन्होंने दो छक्के और 9 चौकों की मदद से 45 गेंदों में 72 रन बनाएं। इधर राइजिंग क्लब की ओर से प्रभात कुमार ने 47 रनों की पारी खेली। उन्होंने 30 गेंदों का सामना किया और चार चौके तथा चार छक्के भी लगाए। इधर पीएस एकेडमी की ओर से शानदार गेंदबाजी करते हुए अख्तरुल शेख ने अपने स्पेल के चार ओवर की गेंदबाजी में 45 रन देकर तीन महत्वपूर्ण विकेट चटकाएं। वहीं राइजिंग क्लब की ओर से मुकेश साह ने तीन और निखिल दास ने दो विकेट लिए। पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले गौरव घोष को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। जबकि सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज शुभम कुमार और सर्वश्रेष्ठ विकेट कीपर अर्जुन गोस्वामी को चुना गया। आयोजित टूर्नामेंट के फाइनल में विजेता टीम एवं अन्य खिलाड़ियों को पाकुड़ जिला क्रिकेट संघ के सचिव प्रणय तिवारी, कोषाध्यक्ष गणपत सिंह, गौरव चौधरी, सोमेन घोष, सोना दास, अर्जुन सिंह, रणवीर सिंह, श्रीपाद कुमार ने पुरस्कार प्रदान किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments