Homeपाकुड़रंग लाई झामुमो की पहल, शताब्दी एक्सप्रेस का ठहराव सहित कई मांगों...
Maqsood Alam
(News Head)

रंग लाई झामुमो की पहल, शताब्दी एक्सप्रेस का ठहराव सहित कई मांगों पर रेलवे ने दी सहमति

-कोलकाता में रेलवे, पत्थर व्यवसाई व झामुमो नेताओं की हाई लेवल मीटिंग में बनी बात

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

समाचार चक्र संवाददाता

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

पाकुड़। पाकुड़ और साहिबगंज जिले में रेलवे सुविधाओं को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा के पहल ने रंग लाया है। कोलकाता में पार्टी के नेताओं और पत्थर व्यवसाययों के साथ हाई लेवल मीटिंग में रेलवे ने कई मांगों पर सहमति दे दी है। कोलकाता में आयोजित मीटिंग में रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मंगलवार को झामुमो के केंद्रीय सचिव पंकज मिश्रा एवं पार्टी के विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी और हेमलाल मुर्मू तथा पत्थर व्यवसाययों की लंबी बातचीत चली। जिसमें पाकुड़ रेलवे स्टेशन में शताब्दी एक्सप्रेस के ठहराव सहित कई मुख्य मांगो को रेलवे ने मान लिया। बता दें कि पार्टी के केंद्रीय सचिव पंकज मिश्रा के आह्वान पर पाकुड़ में पत्थर और कोयले की रेलवे रैक से ढुलाई रोक दी गई थी। पंकज मिश्रा के आह्वान पर सबसे पहले पत्थर व्यवसायियों ने पत्थर लोडिंग ठप कर दिया। बाद में झामुमो के पहल से ही कोयले की लोडिंग भी बंद करा दी गई। इसके बाद रेलवे हरकत में आई और हाई लेवल मीटिंग बुलाई। जिसमें शताब्दी एक्सप्रेस के पाकुड़ स्टेशन में ठहराव के मांग पर ऐतिहासिक मोहर लगी। इस संबंध में बताया गया कि झामुमो के केंद्रीय सचिव सह प्रवक्ता पंकज मिश्रा के आह्वान के बाद पत्थर व्यवसाईयों के सहयोग से साहिबगंज और पाकुड़ में रेलवे में पत्थर एवं कोयला की रैक लोडिंग का कार्य बंद किए जाने के बाद मंगलवार को रेलवे के अधिकारी एवं पत्थर व्यवसाई तथा झामुमो नेताओं के साथ एक हाई लेवल कमिटी की बैठक कोलकाता में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से ईस्टर्न रेलवे के जीएम मिलीन्द देउश्कर, झामुमो के केंद्रीय सचिव सह प्रवक्ता पंकज मिश्रा, महेशपुर विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी, लिट्टीपाड़ा विधायक हेमलाल मुर्मू, झामुमो केंद्रीय कमिटी सदस्य संजय गोस्वामी तथा अन्य पत्थर व्यवसाई मुख्य रूप से शामिल हुए। बैठक में कई मुद्दों पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया। इस मामले को लेकर झामुमो के केंद्रीय सचिव सह प्रवक्ता पंकज मिश्रा ने बताया कि रेलवे के द्वारा हाई लेवल की बैठक में हमारे दोनों विधायक तथा क्षेत्र के पत्थर व्यवसाई के बीच हुई बैठक में रेलवे ने पाकुड़ रेलवे स्टेशन पर शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव तथा साहिबगंज में पूर्वी एवं पश्चिमी आरोबी का टेंडर जल्द किए जाने तथा पाकुड़ से भागलपुर के लिए एक लोकल ट्रेन देने, जो दिल्ली के लिए जाने वाली ट्रेन का मेल देगी, पाकुड़ में बंद पड़े एक्सीलेटर को चालू करने साहिबगंज में लोको सेट का निर्माण करने तथा वनांचल एक्सप्रेस ट्रेन में फर्स्ट एसी का एक पूरा कोच देने तथा अन्य मुद्दों पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments