Homeपाकुड़पाकुड़ की धरती से उठी यह आवाज़ आने वाले समय की दिशा...
Maqsood Alam
(News Head)

पाकुड़ की धरती से उठी यह आवाज़ आने वाले समय की दिशा तय करेगी-अकील अख्तर

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़-पाकुड़ विधानसभा के इशाकपुर में मंगलवार को सियासी ताक़त का ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला।एआईएमआईएम की बढ़ती मजबूती के साथ पूर्व विधायक अकील अख्तर का स्वागत किया गया।जनता का जोश, समर्थन और उम्मीद साफ बता रहा है कि पाकुड़ अब बदलाव की ओर बढ़ चुका है।यह स्वागत सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं,बल्कि नई सियासी ऊर्जा और विश्वास का प्रतीक है।पाकुड़ की धरती से उठी यह आवाज़ आने वाले समय की दिशा तय करेगी।अकील अख्तर ने अपने सम्बोधन में कहा की एआईएमआईएम पार्टी मुस्लिम समुदाय,दलितों और अन्य पिछड़ों को मुख्यधारा की राजनीति में भागीदारी के लिए प्रेरित करती है। यह हाशिए पर पड़े समुदायों के मुद्दों को संसद और विधानसभाओं में प्रमुखता से उठाती है।उन्होंने कहा पाकुड़ सबसे पिछड़ा जिला हैं.पिछड़ा होने का दाग को हम विकास करके मिटा देंगे. ऐसे भी हमारे कार्यकाल के दौरान पाकुड़ विधानसभा में एक एक पुल और पुलिया को बनवाया.गांव को शहर से जोड़ने के लिए सड़क बनाया. उन्होंने कहा आने वाले समय बताएगा की पाकुड़ की जनता किस ओर करवट बदलेंगी.बहुत जल्द असदुद्दीन ओवैसी साहब पाकुड़ का दौरा करेंगे और यहाँ की समस्याओं से रु-ब-रु होंगे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments