Homeपाकुड़शांतिपूर्ण व निष्पक्ष वातावरण में संपन्न हुआ नगर परिषद चुनाव- डीसी
Maqsood Alam
(News Head)

शांतिपूर्ण व निष्पक्ष वातावरण में संपन्न हुआ नगर परिषद चुनाव- डीसी

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार ने प्रेसवार्ता में मीडिया को बताया कि पाकुड़ नगर परिषद क्षेत्र में मतदान की प्रक्रिया स्वच्छ, शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के संयुक्त प्रयासों से सभी मतदान केंद्रों पर उत्सव जैसा माहौल रहा और मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अभी तक प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार कुल 66.30 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। जिसमें पुरुष मतदान प्रतिशत 67.61 प्रतिशत तथा महिला मतदान प्रतिशत 65.01 प्रतिशत रहा। सर्वाधिक मतदान मतदान केंद्र संख्या 21/01, प्राथमिक विद्यालय बल्लभपुर (पूर्वी भाग) में 86.24 फीसदी दर्ज किया गया। पूरे नगर परिषद क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। कहीं से भी किसी अप्रिय घटना या हिंसा की सूचना प्राप्त नहीं हुई। संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर माइक्रो-ऑब्जर्वर के माध्यम से सतत निगरानी रखी गई।

विज्ञापन

add

मतपेटिका एवं स्ट्रांग रूम व्यवस्था

सभी मतदान केंद्रों से पोलिंग पार्टियां मतपेटिका के साथ लौट रही हैं। मतपेटिकाओं को बाजार समिति, पाकुड़ स्थित स्ट्रांग रूम में सीलबंद कर सुरक्षित रखा जाएगा। जिसे मतगणना तिथि 27 फरवरी 2026 को खोला जाएगा। आगामी कार्यक्रम 24 फरवरी 2026, प्रातः 11:00 बजे बाजार समिति, पाकुड़ में पीठासीन पदाधिकारियों की डायरी की समीक्षा सामान्य प्रेक्षक की उपस्थिति में की जाएगी। वहीं 27 फरवरी 2026 प्रातः 08:00 बजे से मतगणना प्रारंभ होगी। मतगणना परिसर में किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट या मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं होगी। अंत में जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने चुनाव ड्यूटी में लगे सभी कर्मियों, पुलिस बल, मीडिया प्रतिनिधियों एवं विशेष रूप से जागरूक मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से लोकतंत्र का यह महापर्व सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने कहा कि पाकुड़ नगर परिषद क्षेत्र में मतदान को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। सभी संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई। लगातार गश्ती एवं निगरानी रखी गई। पूरे क्षेत्र में विधि-व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में रही और कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना प्राप्त नहीं हुई। उन्होंने चुनाव ड्यूटी में लगे पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों के साथ-साथ आम जनता के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments