Homeपाकुड़मतदाताओं ने प्रत्याशियों के किस्मत की खींच दी लकीर, 27 को होगा...
Maqsood Alam
(News Head)

मतदाताओं ने प्रत्याशियों के किस्मत की खींच दी लकीर, 27 को होगा भाग्य का फैसला

अंतिम रिपोर्ट तक 66.30 फीसदी हुआ मतदान

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़। नगर परिषद का चुनाव सोमवार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार एवं एसपी निधि द्विवेदी ने संयुक्त प्रेसवार्ता में बताया कि अंतिम रिपोर्ट मिलने तक सभी 42 मतदान केंद्रों को मिलाकर 66.30 फीसदी मतदान हुए। इनमें पुरुष मतदाता का प्रतिशत 67.61 रहा। जबकि 65.01 प्रतिशत महिला मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसमें खास बात यह रहा कि बल्लभपुर पूर्वी भाग प्राथमिक विद्यालय में स्थित मतदान केंद्र संख्या 21/01 में सबसे ज्यादा मतदान हुए। यहां 86.24 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस तरह से मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए अध्यक्ष पद के 10 प्रत्याशी और वार्ड पार्षद के 89 प्रत्याशियों के किस्मत की लकीरें खींच दी। मतदाताओं ने बैलट पेपर से हुए इस चुनाव में काफी दिलचस्पी दिखाई। फिलहाल प्रत्याशियों के किस्मत बैलट बॉक्स में बंद हो गया है और प्रत्याशियों के किस्मत का पिटारा 27 फरवरी को खुल जाएगा। जिसका मतदाताओं को बेसब्री से इंतजार रहेगा। इधर मतदान संपन्न होने के बाद सभी प्रत्याशी अपनी अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। प्रत्याशियों ने कार्यकर्ताओं के साथ जीत हार का जोड़ घटाव भी करने लगे हैं। उल्लेखनीय है कि पाकुड़ नगर परिषद के इस चुनाव में अध्यक्ष पद पर 10 प्रत्याशी मैदान में हैं। अध्यक्ष पद महिलाओं के लिए रिजर्व था। जबकि सभी 21 वार्ड को मिलाकर कल 89 वार्ड पार्षद प्रत्याशी मैदान में हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments