Homeपाकुड़24 वां रक्तदान कर उपायुक्त ने दिखाई मानवता का मिसाल
Maqsood Alam
(News Head)

24 वां रक्तदान कर उपायुक्त ने दिखाई मानवता का मिसाल

जिंदगी बचाने के लिए जरूरी है रक्तदान-डीसी

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़-मंगलवार को प्रोजेक्ट जागृति के तहत जिले के सभी प्रखंडों में व्यापक स्तर पर रक्तदान शिविरों का आयोजन किया गया। यह शिविर रक्त अधिकोष, पुराना सदर अस्पताल पाकुड़ तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हिरणपुर,लिट्टीपाड़ा, अमड़ापाड़ा,महेशपुर एवं पाकुड़िया में एक साथ आयोजित किए गए.उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि स्वस्थ व्यक्ति सुरक्षित रूप से प्रत्येक 3 माह के अंतराल पर नियमित रक्तदान कर सकते हैं और ऐसा करना चाहिए। रक्तदान न केवल जरूरतमंदों की जान बचाता है,बल्कि समाज में मानवीय संवेदना और सहयोग की भावना को भी मजबूत करता है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की टीम को कुशल एवं सफल आयोजन के लिए धन्यवाद दिया।उपायुक्त श्री कुमार ने शिविर का उद्घाटन करते हुए स्वयं रक्तदान किया। यह उनका 24 वां रक्तदान तथा पाकुड़ में पांचवीं बार रक्तदान रहा।उनके साथ कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद अमरेन्द्र कुमार चौधरी,जिला निर्वाचन कार्यालय के लिपिक ओंकार कुमार, पीएमयू सेल के कर्मियों सहित कई अधिकारियों ने भी रक्तदान किया।

विज्ञापन

add

शिविर में जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने स्वेच्छा से भाग लेकर समाज सेवा की प्रेरणादायक मिसाल पेश की। कुल 64 रक्तदाताओं ने इस पुनीत कार्य में सहभागिता की।उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा, “रक्तदान महादान है, क्योंकि इससे अनगिनत जिंदगियाँ बचाई जा सकती हैं। प्रत्येक व्यक्ति को इस पवित्र कार्य में बढ़- चढ़कर भाग लेना चाहिए।”उन्होंने यह भी कहा कि जिले की जनसंख्या के कम से कम एक प्रतिशत के बराबर रक्त यूनिट ब्लड बैंक में हर समय उपलब्ध रहना चाहिए, ताकि आपात स्थिति में किसी भी जरूरतमंद को रक्त की कमी न हो। उन्होंने जानकारी दी कि प्रोजेक्ट जागृति के अंतर्गत जिले में प्रत्येक माह की 24 तारीख को सभी प्रखंडों में नियमित रूप से रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे, जिससे रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके और समाज में सेवा एवं सहभागिता की भावना को प्रोत्साहन मिले।कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त द्वारा रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन भी किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments