विज्ञापन

समाचार चक्र संवाददाता
पाकुड़-शिक्षा विभाग वर्तमान में जिले भर में शिक्षकों की भारी कमी से जूझ रहा है,जिले भर में सैकड़ों पद रिक्त पड़े हैं। यह संकट विशेष रूप से ग्रामीaण क्षेत्रों में गंभीर है, जहाँ कई स्कूल केवल एक शिक्षक के भरोसे चल रहे हैं। इसके परिणामस्वरूप छात्रों की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा बुरी तरह प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन

रिक्त पदों की व्यापकता–
पूरे जिले में लगभग ट्रेंड ग्रेजुएट शिक्षकों की आवश्यकता 582 हैं, जबकि मात्र ट्रेंड ग्रेजुएट शिक्षक 346 हैं,वहीं पोस्ट ग्रेजुएट शिक्षकों की आवश्यकता 231 हैं जबकि जिले भर में 127 शिक्षक ही हैं.अब सवाल उठता हैं की संस्थानों में बड़ी संख्या में पद खाली पड़े हैं। शिक्षकों की कमी के कारण कक्षाओं में विद्यार्थियों का बोझ बढ़ गया है,व्यक्तिगत ध्यान देने में कठिनाई हो रही है,और बुनियादी साक्षरता व अंकगणित की शिक्षा प्रभावित हो रही है।
क्षेत्रीय संकट—
पाकुड़ जैसे पिछड़े जिले में जहाँ साक्षरता दर काफ़ी नीचे पायदान पर हैं.जिससे स्थिति चिंताजनक है,जहाँ कई स्कूलों में शिक्षकों के अभाव में पठन-पाठन कार्य बाधित हो रहे हैं।
161 सहायक आचार्य को तीन माह से नहीं मिला विधालय….
161 सहायक आचार्य पिछले तीन माह से पदस्थापन को लेकर जिला शिक्षा अधीक्षक के कार्यालयों का चक्कर लगा रहे हैं.शिक्षक चाह रहे हैं की विद्यालय मिल जाने से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा बच्चों को देंगे परन्तु शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षकों को पदस्थापन नहीं कर रहे हैं.सूत्रों की माने तो वरीय पदाधिकारियों द्वारा टाल-मटोल किया जा रहा हैं.ऐसे में जिले में शिक्षा व्यवस्था कैसे बेहतर होगा.
बिना पढ़ाई किए बच्चे दे रहे हैं परीक्षा….
ऐसे दर्जनों विधालय हैं जहां विषयवार शिक्षक नहीं हैं.जिस कारण पिछले दिनों आठवीं,नवी, दशमी और बारहवीं की परीक्षा हुई हैं.जिस कारण सैकड़ों ऐसे बच्चे हैं जहां बिना पढ़े ही परीक्षा में शामिल हुए हैं.ऐसे में सोचने वाली बात हैं की सहायक आचार्य बिना पढ़ाये घर वापस जा रहे हैं.जबकि सहायक आचार्य चाहते हैं की हमलोग बच्चों को शिक्षा दें परन्तु उन्हें पदस्थापन नहीं किया जा रहा हैं.और इधर बच्चे विषयवार शिक्षक नहीं रहने के कारण बिना पढ़े ही परीक्षा दे रहे हैं.
शिक्षकों की प्रखंडवार स्थिति…
पाकुड़ सदर ब्लॉक में ट्रेंड ग्रेजुएट 156 में मात्र 118 शिक्षक,वहीं पोस्ट ग्रेजुएट 49 शिक्षकों में मात्र 29 शिक्षक हैं.हिरणपुर में ट्रेंड ग्रेजुएट शिक्षक 69 में मात्र 50 शिक्षक हैं.जबकि पोस्ट ग्रेजुएट 28 शिक्षकों में से मात्र 20 शिक्षक हैं. लिट्टीपाड़ा ब्लॉक में ट्रेंड ग्रेजुएट 75 में से मात्र 30 शिक्षक हैं.पोस्ट ग्रेजुएट 28 शिक्षकों में से 15 शिक्षक हैं.अमड़ापाड़ा ब्लॉक में ट्रेंड ग्रेजुएट 54 शिक्षकों में मात्र 24 शिक्षक हैं.पोस्ट ग्रेजुएट 42 शिशकों में से मात्र 20 शिक्षक हैं. महेशपुर ब्लॉक में ट्रेंड ग्रेजुएट 130 शिक्षकों में से मात्र 75 शिक्षक हैं वहीं पोस्ट ग्रेजुएट 42 शिक्षकों में मात्र 21 शिक्षक हैं. पाकुड़िया ब्लॉक में ट्रेंड 98 शिक्षकों में से मात्र 49 शिक्षक हैं.जबकि पोस्ट ग्रेजुएट 42 शिक्षकों में मात्र 22 शिक्षक पदस्थापित हैं.हालांकि इस संबंध में उपायुक्त मनीष कुमार के मोबाईल पर पिछले तीन माह से सहायक आचार्य का पदस्थापन नहीं होने के बारे मे पक्ष जानना चाहा लेकिन उपायुक्त महोदय कॉल रिसीव नहीं जाने पर पक्ष नहीं रखा जा सका.

