Homeपाकुड़पति से विवाद में पत्नी ने खाई जहर
Maqsood Alam
(News Head)

पति से विवाद में पत्नी ने खाई जहर

समाचार चक्र संवाददाता

अमड़ापाड़ा। थाना क्षेत्र के गौरपाड़ा गांव की महिला जामा पहाड़िन द्वारा जहर खाकर आत्महत्या करने के प्रयास की खबर मिली है। जानकारी मिली है कि गांव के चौंकीदार बड़ा सीताराम पहाड़िया की भतीजी जामा ने अपने पति शंकर तूरी से हुई बहश की वजह से कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। घटना मंगलवार दोपहर की है। आनन-फानन में जामा को सीएचसी-फतेहपुर लाया गया। सीएचसी में डॉ शिवम और डॉ ब्रजेश ने उसका त्वरित प्राथमिक उपचार किया। किन्तु निरंतर बिगड़ती जा रही हालत की वजह से उसे बेहतर ईलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया। इस दौरान हॉस्पिटल पहुंच पुलिस के एएसआई निर्मल राय ने घटना की तमाम जानकारी जामा के परिजन से लिया। जामा के पति शंकर तूरी ने बताया कि मामूली बहश में मेरी पत्नी ने बोतल में रखा पक्षी या कीट मारने वाले जहरीले पदार्थ को पी लिया। मैं कुछ समझ पाता तबतक उसने सारा सुध-बुध खो दिया। तुरंत बिना देर किए उसे हॉस्पिटल लाया किन्तु उसकी हालत गंभीर हो गई थी।शंकर ने बताया एक दूधमुंही बच्ची है , अगर इसे कुछ हो जाता है तो बच्चे का क्या होगा ! खबर भेजे जाने तक उसकी अद्यतन स्थिति की जानकारी अप्राप्त है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments