Homeपाकुड़एआईएमआईएम जिले में संगठन को विस्तार में जुटी
Maqsood Alam
(News Head)

एआईएमआईएम जिले में संगठन को विस्तार में जुटी

युवा नेता अफ़ीफ़ अमसल ने संगठन को मजबूत करने का उठाया बीड़ा

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

समाचार चक्र संवाददाता

पाकुड़ जिले के इसहाकपुर में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के तत्वावधान में सदस्यता अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आसपास के कई पंचायतों से बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

बैठक के दौरान कई लोगों ने रसीद कटवाकर पार्टी की औपचारिक सदस्यता ग्रहण की और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने कहा कि आने वाले दिनों में गांव-गांव और पंचायत-पंचायत जाकर अधिक से अधिक लोगों को मजलिस से जोड़ा जाएगा। वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि एआईएमआईएम हमेशा संविधान,सामाजिक न्याय और वंचित समाज की आवाज़ को बुलंद करने के लिए प्रतिबद्ध रही है।

पार्टी की विचारधारा को क्षेत्र के हर कोने तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय होकर काम करने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित सदस्यों ने एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने तथा अधिक से अधिक लोगों को सदस्यता अभियान से जोड़ने का संकल्प लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments