Homeपाकुड़जुगाड़ गाड़ी के जोरदार टक्कर से दो घरों के चिराग बुझ गए
Maqsood Alam
(News Head)

जुगाड़ गाड़ी के जोरदार टक्कर से दो घरों के चिराग बुझ गए

-पुलिस नियमित वाहन का करे जाँच,आमजनता ने की मांग

Gunjan Saha
(Desk Head)

विज्ञापन

add

CRIME REPORTER

कोटालपोखर -साहिबगंज जिले के कोटालपोखर थाना क्षेत्र के जीवनपुर गांव के समीप गुरुवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गयी.यह भीषण हादसा कोटालपोखर और पश्चिम बंगाल के फरक्का को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर जीवनपुर गांव के पास हुई हैं .जहां एक ई-रिक्शा और जुगाड़ गाड़ी के बीच आमने-सामने से टक्कर हो गयी.इस दुर्घटना में ई-रिक्शा चालक और एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गये,जिनका इलाज के दौरान मौत हो गयी.

विज्ञापन

add

विज्ञापन

add

तेज रफ्तार के कारण हुई टक्कर—

मिली जानकारी के अनुसार पाकुड़ जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित विक्रमपुर गांव निवासी 15 वर्षीय अजीजुर शेख (पिता-अब्दुल सलाम) ई-रिक्शा चला रहा था. उनकी गाड़ी में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर गांव निवासी लगभग 60 वर्षीय पोटला पहाड़िया सवार थे.दोनों पश्चिम बंगाल के चंदौड़ गांव से लौट रहे थे. इस दौरान जीवनपुर गांव के पास सामने से अवैध लकड़ी लादकर आ रही एक जुगाड़ गाड़ी से उनकी सीधी टक्कर हो गयी. बताया जा रहा है कि दोनों वाहनों की रफ्तार अधिक होने के कारण ये हादसा हुआ.

अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत–

घटना के तुरंत बाद आसपास के लोगों ने तुरंत दोनों घायलों को इलाज के लिए कोटालपोखर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया.जहां डॉक्टरों ने जांच के दौरान दोनों को मृत घोषित कर दिया.

पुलिस ने जुगाड़ गाड़ी जब्त की–

घटना की सूचना मिलते ही कोटालपोखर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त जुगाड़ गाड़ी को जब्त कर थाने ले आई. थाना प्रभारी चंदन कुमार भैया ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है. साथ ही शवों के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करायी जा रही है तथा पूरे मामले की जांच जारी है.

प्रतिदिन बंगाल से अवैध जुगाड़ गाड़ी का एंट्री होता हैं

ग्रामीणों ने जुगाड़ गाड़ी पर प्रतिबंध लगाने की मांग की हैं. ग्रामीणों का कहना हैं की प्रतिदिन अवैध तरीके से ट्रक के आकार का जुगाड़ गाड़ी एंट्री झारखंड में हो रहा हैं. उनके पास न तो कागजात किसी तरह का होता हैं और न कोई नियम पालन होता हैं. जिस कारण प्रायः दुर्घटना घटित होते रहता हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Recent Comments